फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Fashion: अपनी शादी में पहनना चाहती हैं साड़ी तो इन अभिनेत्रियों से लें प्रेरणा, मिलेगी तारीफ

Thu, 23 Nov 2023 10:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी शादी में लहंगा नहीं पहनना चाहतीं तो साड़ी एक बेहतर विकल्प है। आप इसके लिए कई अभिनेत्रियों के लुक पर नजर डाल सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Wedding Fashion - फोटो : instagram
Wedding Fashion: शादी के दिन सुंदर दिखने का सपना तो हर लड़की देखती है। इसी के चलते अपनी शादी तय होने से पहले ही वो सोच के रखती हैं, कि उन्हें कैसा मेकअप कराना है, कैसी ज्वेलरी पहननी है और कैसा उनका शादी का जोड़ा होना चाहिए।

सबसे ज्यादा सोच विचार शादी में पहनने वाले लहंगे के लिए किया जाता है क्योंकि एक तो वो काफी महंगा आता है। दूसरा शादी का लहंगा इतना हैवी होता है कि उसे ज्यादा पहना नहीं जाता। ऐसे में बहुत सी लड़कियां अपनी शादी में लहंगे को छोड़कर साड़ी को पसंद कर रहीं हैं। दरअसल, ये ट्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देखते हुए दोबारा चलन में आ रहा है। बीते कुछ समय में कई अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में लहंगे को साइड करके साड़ी को प्राथमिकता दी है।

साड़ी भी पारंपरिक भारतीय परिधान है, ऐसे में ये पहनकर दुल्हन और ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहीं हैं तो ये लेख आपके लिए है। हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी के दिन साड़ी पहनी थी। उनसे टिप्स लेकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic - फोटो : instagram
आलिया भट्ट

अगर आप अपनी शादी में चटक लाल रंग से दूर रहना चाहती हैं तो आलिया का ये लुक आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। आलिया भट्ट की वेडिंग साड़ी पर आइवरी शेड की हल्की सी साड़ी, जिस पर गोल्डन मोटिफ्स वर्क था। सब्यसाची की इस साड़ी में आलिया दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए हैवी ज्वेलरी का चयन किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
दुल्हन का साड़ूी - फोटो : instagram/rajkummar_rao
पत्रलेखा

 राजकुमार राव के साथ सात फेरे लेने वालीं अभिनेत्री पत्रलेखा ने अपनी शादी में हैवी लहंगे को साइड करके एक लाल सुर्ख रंग की साड़ी को चुना। इसके साथ उन्होंने मैचिंग चुनरी भी कैरी की थी। आप भी चाहें तो पत्रलेखा की तरह लाल रंग की साड़ी अपनी शादी में पहन सकती हैं। 

4 of 6
दुल्हन की साड़ी - फोटो : instagram/weddingwireindia
दीपिका पादुकोण

अगर लाल रंग भी नहीं पहनना चाहतीं और पेस्टल रंग भी आपको पसंद नहीं है तो दीपिका का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। एक्ट्रस ने अपनी शादी में बैंगलुरू के फेमस फैशन हाउस अंगड़ी गलैरिया की डिजाइन साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत सा दुपट्टा भी कैरी किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
नयनतारा - फोटो : instagram
नयनतारा

अगर आपको लाल रंग बेहद पसंद है तो अभिनेत्री नयनतारा की तरह ही आप अपने शादी के खास दिन के लिए सुर्ख लाल रंग की साड़ी चुन सकती हैं। एक्ट्रेस की लाल रंग की साड़ी जिस पर महीन लाल रंग के धागों का काम किया गया था । उनकी तरह आप भी इस लाल साड़ी के साथ एमरॉल्ड का चोकर नेकपीस कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यामी गौतम पति के साथ। - फोटो : अमर उजाला
यामी गौतम

बेहद साधारण तरीके से शादी करने वाली अभिनेत्री यामी गौतम का वेडिंग लुक काफी खूबसूरत है। यामी गौतम ने शादी के लिए वैसे तो अपनी मां की साड़ी को चुना था। अगर आपकी मां के पास भी कोई ऐसी साड़ी है तो आप उसे कैरी कर सकती हैं। ये भी आपके दिन को और खास बनाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें