Kartik Aaryan: अभिनेता कार्तिक आर्यन आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर फिल्म जगत में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना आज लाखों युवा देखते हैं।
कई फिल्मों में कमाल की एक्टिंग करके शानदार नाम कमाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन आज 22 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक के फैन्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। कार्तिक सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
जिस तरह से लोग कार्तिक की एक्टिंग के फैन हैं, ठीक उसी तरह से वो अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीतते रहते हैं। उनका अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। उनका हर लुक बेहद क्लासी और स्टाइलिश होता है। इसी के चलते आज हम आपको कार्तिक के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाएंगे, ताकि आप भी उससे टिप्स लेकर अपना जलवा दिखा सकें।