फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Wedding Fashion: शादी में ऐसे हल्के आउटफिट कैरी करके बिखेरें जलवा, जिसे पहनकर गर्मी भी नहीं लगेगी

Wed, 23 Apr 2025 04:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि गर्मी के मौसम में आपको कहीं शादी अटैंड करनी है तो खास तरह के आउटफिट पहनकर अपना जलवा बिखेरें। यहां हम आपको गर्मी में पहनने वाले आउटफिट के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
शादी में ऐसे हल्के आउटफिट कैरी करके बिखेरें जलवा - फोटो : instagram
Summer Wedding Fashion: शादियों का सीजन हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जब शादी गर्मी के मौसम में होती है तो हर कोई परेशान हो जाता है। इस मौसम में न तो खाने का मन करता है और न ही सजने और संवरने का। पसीने से मेकअप भी खराब होने लगता है। इसी वजह से महिलाएं और चिड़चिड़ी हो जाती हैं। ऐसे में यदि गलत आउटफिट का चयन हो गया तो दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाती है।

इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताएंगे, जिसको आप गर्मी की शादी में भी कैरी कर सकती हैं। हम जिन आउटफिट्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वो ट्रेंड में रहते हैं। ऐसे में इन्हें कैरी करने से आपका लुक भी अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
शिफॉन लहंगा - फोटो : instagram
शिफॉन लहंगा

यदि आपको हैवी लहंगा नहीं पसंद तो आप शादी में शिफॉन फैब्रिक का लहंगा कैरी कर सकती हैं। इस तरह का लहंगा खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिफॉन फैब्रिक के लहंगे बाजार से लेकर ऑनलाइन भी बेहद आसानी से मिल जाते हैं। तो बस बिना सोचे शिफॉन फैब्रिक का लहंगा खरीद लें। 
विज्ञापन

3 of 6
सीक्विन साड़ी - फोटो : Instagram
सीक्विन साड़ी

हैवी सिल्क की साड़ी पहनने का मन नहीं है तो आप सीक्विन वर्क वाली साड़ी शादी में कैरी कर सकती हैं। ये देखने में अच्छा लगता है और इसके पहनकर आप अपने लुक को ग्लैमरस भी बना सकती हैं। कोशिश करें कि ऐसी साड़ी के साथ अपने पल्लु को खुला रखें और ब्लाउज स्लीवलेस ही पहनें, ताकि आपक अंदाज क्लासी लगे। 

4 of 6
हैवी बॉर्डर वाला सूट - फोटो : instagram
हैवी बॉर्डर वाला सूट

ये जरूरी नहीं है कि शादी में आप हैवी वर्क वाला सूट ही पहनें। आप चाहें तो सिर्फ हैवी बॉर्डर वाला सूट भी कैरी कर सकती हैं। आज-कल वैसे भी ये काफी ट्रेंड में है। बाजार में तो सिंपल से सूट के साथ हैवी दुपट्टा कैरी करने का भी ट्रेंड है। 
विज्ञापन

5 of 6
क्रॉप टॉप और स्कर्ट - फोटो : instagram
क्रॉप टॉप और स्कर्ट

लहंगा पहनने का मन है, लेकिन दुपट्टा कैरी करने में उलझन होती है तो गर्मी के मौसम में हल्की सी क्रॉप टॉप और स्क्रर्ट कैरी करें। इसे कैरी करने के बाद आपका लुक भी एथनिक ही लगेगा। इसके साथ अपने बालों को अलग अंदाज में आप स्टाइल कर सकती हैं। चाहें तो मेकअप को हल्का रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंडो वेस्टर्न आउटफिट - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न आउटफिट

आज-कल बाजार में इंडो वेस्टर्न आउटफिट काफी ट्रेंड में है। इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहनने से न सिर्फ लुक अच्छा दिखेगा, बल्कि आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। प्लाजो और क्रॉप टॉप इंडो वेस्टर्न में सबसे अच्छा आउटफिट माना जाता है। वैसे तो धोती स्टाइल स्कर्ट के साथ भी क्रॉप टॉप कैरी की जाती है, जिससे लुक अच्छा दिखता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें