फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Anniversary: देखिए परफेक्ट कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की Inside तस्वीरें

Mon, 20 Apr 2020 05:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को आज 13 साल हो गए। शादी के इतने साल बाद भी दोनों परफेक्ट कपल नजर आते हैं। साल 2007 में दोनों की शादी मुंबई में बड़े ही भव्य तरीके से हुई थी। हालांकि इस शादी की बहुत गिनी-चुनी तस्वीरें ही मीडिया के सामने आईं थीं। दोनों के बीच प्यार किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था वहीं अभिषेक का शादी के लिए प्रपोज करना भी ऐश्वर्या के लिए बेहद खास था। इस शाही जोड़े को तो हमने अक्सर ही इवेंट और पार्टी में देखा है। लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक की वेडिंग एनिवर्सरी पर कुछ अनदेखी तस्वीरें देखिए जो बहुत ही कम लोगों को देखने को मिली थीं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
भरपूर प्यार और रोमांच से भरी इस शादी की बहुत कम ही तस्वीरें मीडिया के सामने आईं थीं। जिसमें से एक तस्वीर ऐश्वर्या के मेहंदी सेरेमनी की है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। साथ ही माथे पर फूलों वाली मांगटीका लगाए और बालों में गजरा के साथ चमकदार बिंदी लगाए ऐश्वर्या खूबसूरत नजर आ रही हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
वहीं ये दूसरी तस्वीर ऐश्वर्या और अभिषेक के संगीत की है। इस सेरेमनी में दोनों कपल गोल देते हुए एक जैसे रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। आसमानी रंग की चुनरी और सिल्वर बॉर्डर वाले इस लहंगे के साथ ऐश्वर्या ने डायमंड का नेकपीस पहना है। साथ ही साधारण से खुले बाल में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। जबकि अभिषेक सिल्वर रंग की शेरवानी पहने तस्वीर में नजर आ रहे हैं।


 

4 of 5
- फोटो : instagram
अभिषेक और ऐश्वर्या राय के संगीत सेरेमनी में मां जया बच्चन और पिता अमिताभ भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। इस तस्वीर में जया और अमिताभ साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। जिसमें जया बच्चन ने क्रीम और ऑरेंज रंग का कुर्ता पायजामा पहना है। जबकि अमिताभ सफेद रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
इसके अलावा ये तस्वीर अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की है। जिसमें ऐश्वर्या ने गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। बता दें कि अपनी शादी में ऐश्वर्या बिल्कुल साउथ इंडियन दुल्हन बनीं थीं। जिसमें बालों में सफेद गजरा लगाकर उन्होंने लुक को पूरा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें