फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर काम करते हुए शेयर की तस्वीर, लोगों ने कहा-इतना मेकअप करके.....

Sun, 19 Apr 2020 03:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के कारण फिल्म और टीवी की भी सारी शूटिंग बंद है। ऐसे में सारे सितारे घर पर ही रह रहे हैं और घर के कामों को करते हुए नजर आ रहे हैं। टीवी की नागिन इसमें कैसे पीछे रह सकती हैं। इस लॉकडाउन में मौनी रॉय भी अक्सर ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिसमें वो कुकिंग करते तो कभी बगीचे में सब्जियां तोड़ती नजर आती हैं। पिछले दिनों मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वो पेड़ों में पानी डालते नजर आ रही थीं। जिसे देख यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : instagram
दरअसल नीले रंग की फ्लोरल प्रिंट के खूबसूरत ड्रेस में तैयार मौनी बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। आई मेकअप के साथ ही पिंक लिप्स में खुले बालों में तैयार मौनी का लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था। मौनी इन तस्वीरों में पेड़ों में पानी डालते नजर आ रही हैं। जिसे देख कुछ यूजर उनके इस काम की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि इतने मेकअप में कौन पेड़ों में पानी डालता है।



 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
बता दें कि मौनी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसमें वो कभी किताबें पढ़ती नजर आती हैं तो कभी मस्ती करती। पिछले दिनों ही बंगाली नव वर्ष के मौके पर मौनी ने पीले रंग के खूबसूरत लहंगे में अपनी तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं।

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : instagram
नए साल की शुभकामाना देते हुए उन्होंने बंगाली में कैप्शन भी लिखा था। नेट की चुनरी और सिल्वर रंग की बूटी वाले लहंगे के साथ मौनी पीले रंग की चूड़ी और मांगटीका लगाए घर पर ही तैयार थीं। जिसे देख लग रहा है कि वो लॉकडाउन खुलने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें