आजकल ज्लैवरी में ईयररिग्स का ट्रेंड ज्यादा है। हैवी और बड़े साइज की ईयररिंग्स लड़कियों को पसंद आ रही है। एथिनिक से लेकर कैजुअल लुक के लिए लड़कियां अलग-अलग तरह की ईयररिंग्स को पहनना पसंद करती हैं। लेकिन इन बड़ी-बड़ी ईयररिंग्स को पहनने से कानों में दर्द होने लगता है। जिसकी वजह से इसे लंबे समय तक पहनना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी ट्रेंड में होने के कारण हैवी ईयररिंग्स को पहनना चाहती हैं। लेकिन कानों में दर्द से परेशान हो जाती हैं तो ये टिप्स जरूर काम आ सकते हैं। तो चलिए जानें क्या हैं वो टिप्स।