अर्जुन कपूर और मलाइका फिर देखे गए साथ
- फोटो : Instagram@ VIiral Bhiyani
दरअसल. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें पिछले दिनों सुर्खियों में थीं। जिसके बाद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख इस बात का खंडन किया था। वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने भी इंस्टग्राम पर स्टोरी के जरिए अपने विचार साझा किए थे। ब्रेकअप की खबरों को झूठा बताने के बाद दोनों लंच डेट पर निकले। जिसकी तस्वीरें पपराजी के कैमरे में कैद हुईं।