फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vintage Fashion: अनंत-राधिका की शादी में छाया विंटेज कलेक्शन, दशकों पुराने कपड़े और गहनों में दिखा अलग अंदाज

Wed, 17 Jul 2024 03:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनंत-राधिका की शादी में कई सेलेब्स खूबसूरत विंटेज कलेक्शन में नजर आए। आइए आपको भी बताते हैं कि किसने क्या पहना ? 
विज्ञापन
1 of 6
अनंत-राधिका की शादी में छाया विंटेज कलेक्शन - फोटो : instagram
Vintage Fashion in Anant-Radhika Wedding: जुलाई महीने की शुरुआत से ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रही। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की हर रस्म की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुईं, जिनपर लोगों ने भी काफी प्यार लुटाया। इस शादी में शामिल होने के लिए सितारों ने अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। चाहे देसी सेलेब हों या विदेशी, हर कोई अनंत की शादी में थीम के हिसाब से ही एथनिक आउटफिट पहने नजर आया।

अंबानी परिवार की महिलाओं का रॉयल लुक भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा। इस पूरी शादी में विंटेज कलेक्शन भी काफी छाया रहा। अंबानी परिवार की महिलाओं के साथ-साथ कई अभिनेत्रियां भी दशकों पुराने गहनें और कपड़े पहनें नजर आईं। सभी का अंदाज काफी अलग लग रहा था। आइए आपको भी बताते हैं कि इस शादी में किन लोगों ने विंटेज कलेक्शन को प्राथमिकता दी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
अनंत-राधिका की शादी में छाया विंटेज कलेक्शन - फोटो : instagram
श्लोका के गहने

अपने देवर की शादी की एक रस्म में आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी अपनी नानी के गहने पहने दिखाईं दीं। टिशू की साड़ी के साथ जब श्लोका ने अपनी नानी के दशकों पुराने गहने पहने तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। सोने के इन गहनों की डिजाइन काफी पुरानी थी, जिस वजह से उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई। 
विज्ञापन

3 of 6
अनंत-राधिका की शादी में छाया विंटेज कलेक्शन - फोटो : instagram-Anaita Shroff Adajania
ईशा का लहंगा 

अगर बात करें अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी के लहंगा लुक की तो अनंत अंबानी की शादी से पहले आयोजित शिव शक्ति पूजा में ईशा अंबानी खूबसूरत सा लहंगा पहनकर पहुंची थीं। उनका ये लहंगा बेहद ही खास था। उनके इस लहंगे को विंटेज स्टाइल में तैयार किया था। इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए इस पर एंटीक सिक्कों के साथ कई अन्य विटेंज चीजों को लगाया गया था। इस लहंगे पर काम भी जरदोजी का हुआ है, जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। 

4 of 6
अनंत-राधिका की शादी में छाया विंटेज कलेक्शन - फोटो : instagram
राधिका के शादी के गहने

अनंत अंबानी की दुल्हनिया यानि कि राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी में पुराने गहने पहनकर सभी को चौंका दिया। ये गहने उनकी बड़ी बहन अंजलि ने भी अपनी शादी में पहने थे। दरअसल, राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी में हीरे के रानी हार के साथ जो चोकर पहना था, वो उनकी नानी का है। ये चोकर राधिका की मां ने अपनी शादी में भी पहना था। इसकी वजह से राधिका राधिका का लुक काफी खूबसूरत लग रहा था। 
विज्ञापन

5 of 6
अनंत-राधिका की शादी में छाया विंटेज कलेक्शन - फोटो : instagram
आलिया की साड़ी

अनंत और राधिका की शादी में आलिया भट्ट खूबसूरत सी गुलाबी साड़ी पहनकर पहुंची। उनकी इस साड़ी पर गोल्डन वर्क था, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था। साधारण सी दिखने वाली आलिया की ये साड़ी की 160 साल पुरानी है। उनकी इस साड़ी को बनाने में 99 प्रतिशत सिल्वर और 6 ग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसे मशहूर डिजाइन मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनंत-राधिका की शादी में छाया विंटेज कलेक्शन - फोटो : instagram
दीपिका के गहने

अनंत-राधिका की शादी में दीपिका ने जो गहने पहने थे, वो काफी पुराने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने जो चोकर पहना है वो महाराज रणजीत सिंह के शाही परिवार से जुड़ा है। उनके बेटे शेर सिंह की तस्वीर में वह इसे बतौर बाजूबंद पहने नजर आ रहे हैं। इसे कभी लाहौर स्टेट ट्रेजरी में सुरक्षित रखा गया था, लेकिन अब इसे दीपिका को पहने देखा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें