फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Katrina Wedding: कटरीना के हाथों में लगी सोजत मेहंदी, जानिए क्या है इस मेहंदी की खासियत

Wed, 08 Dec 2021 04:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कैटरीना कैफ की मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
बी टाउन में शहनाई की धुन बजने वाली है। इस साल की ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की चर्चा का विषय बनी हुई है। वैसे तो इस शादी को काफी सिक्रेटिव रखा जा रहा है। मीडिया को शादी से जुड़ी तस्वीरें या खबरों से दूर रखा गया है। लेकिन बाॅलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान के सिक्स सेंस रेजाॅर्ट में पहुंच चुकी हैं। दोनों की शादी 9 दिसंबर को होने वाली है। वहीं शादी से पहले शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। लोग जानना चाहते हैं कि कटरीना का मेहंदी और हल्दी का फंक्शन कैसा हो रहा है। वह अपनी शादी तक की हर रस्म में क्या पहनने वाली हैं? कटरीना की मेहंदी कैसी हुई? कटरीना की मेहंदी को लेकर जो जानकारी सामने आई हैं, उसके मुताबिक कटरीना को खास मेहंदी लगाई गई है। चलिए जानते हैं कटरीना कैफ के हाथों में लगी मेहंदी की खासियत के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 4
कैटरीना कैफ की मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना को लगी सोजत मेहंदी 

जानकारी के मुताबिक, बीते दिन कटरीना कैफ की मेहंदी की रस्म हुई। कटरीना के हाथों में खास सोजत मेहंदी लगाई गई है। सोजत मेहंदी से सजे उनके हाथों की मेहंदी डिजाइन को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। लेकिन उनकी इस मेहंदी की भी अलग खासियत हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
कैटरीना कैफ की मेहंदी - फोटो : Istock
सोजत मेहंदी की खासियत

मेहंदी की खेती के लिए मशहूर राजस्थान के सोजत से विक्की और कैटरीना की शादी के लिए खास मेहंदी मंगवाई गई थी। इस बारे में सोजत स्थित मेहंदी प्रोसेसिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग फर्म नेचुरल हर्बल के मालिक नितेश अग्रवाल ने कहा, "हमने शादी के कार्यक्रमों के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को ऑर्गेनिक मेहंदी की आपूर्ति की है। हमने सोजत, पाली से उपहार के रूप में मेहंदी मुफ्त में दी है।" 
विज्ञापन

4 of 4
कैटरीना कैफ की मेहंदी - फोटो : instagram/stylebyami
पीटीआई को दिए गए अपने स्टेटमेंट में उन्होंने भले ही कटरीना का नाम नहीं लिया लेकिन स्पष्ट है कि ये सोजत से मंगवाई गई मेहंदी कटरीना के हाथों में रचाई गई है। इस शाही शादी के लिए खास तौर पर जैविक मेहंदी को संसाधित करने में फर्म को लगभग 20 दिन लगे।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें