Chocolate Day Outfit Ideas Tips : वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चाॅकलेट डे मनाया जाता है। चाॅकलेट डे के मौके पर लोग अपने प्रिय को चाॅकलेट देकर रिश्ते में मिठास घोलते हैं। इस मौके पर दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने जाया जा सकता है। किसी कैफे और रेस्तरां में चाॅकलेट या चाॅकलेट से बने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आप चाॅकलेट डे को सेलिब्रेट करने का सोच रहे हैं और इस दिन डेट प्लान कर रहे हैं तो दिन के अनुरूप ही आउटफिट का चयन करें। चॉकलेट का रंग ब्राउन होता है, इसलिए इस खास दिन आप ब्राउन रंग का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। ये रंग वॉर्मथ और विश्वसनीयता का प्रतीक है। इसके अलावा चाॅकलेट डे पर डार्क कलर आउटफिट जैसे वाइन कलर, नेवी ब्लू, या ब्लैक रंग का कपड़ों का भी चयन कर सकती हैं।