Valentine Day 2023 : वैलेंटाइन वीक आते ही हर कोई अपने-अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करने की प्लानिंग करता है। लोग डिनर पर जाते हैं, मूवी डेट प्लान करते हैं, और अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराते हैं। पर, कई कपल समय का अभाव होने की वजह से बाहर जाने का प्लान नहीं बना पाते। ऐसे में वो घर पर ही वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रही हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अपनी डेट पर बनाकर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं। इस डिश को बनाकर आप अपने पार्टनर को उसके खास होने का एहसास दिला सकते हैं। खास बात ये है कि, अगर आप अपने व्यस्त समय से शेड्यूल निकालकर उनके लिए कुछ बनाएंगी तो इससे आपकी डेट एक यादगार पल में तब्दील हो जाएगी। तो चलिए आपको इस डिश के बारे में बताते हैं।