Valentine Day 2023 : फरवरी को प्यार का महीना माना जाता है क्योंकि इसी महीने वैलेंटाइन डे आता है। इस दिन लोग अपने-अपने पार्टनर को उसके खास होने का एहसास दिलाते हैं। इतना ही नहीं प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। डिनर डेट पर जाते हैं। पर, कई लोग ऐसे हैं जो भीड़ वाली वाली जगह ना जाकर अपने पार्टनर के साथ अकेले में समय व्यतीत करना चाहते हैं।
अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो अपने पार्टनर के साथ घर पर ही वैलेंटाइन डे मनाने की प्लानिंग कर रही हैं तो आप उन्हें घर पर ही सरप्राइज दे सकती हैं। दरअसल, आज हम आपको रेड वेलवेट केक के बारे में बताएंगे जिसको बनाकर आप अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास करा सकती हैं। इससे आपका पार्टनर भी काफी इंप्रेस होगा। आइए आपको बताते हैं रेड वेलवेट केक बनाने का आसान तरीका।