फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने लेटेस्ट फोटोशूट में रानियों सी लग रही हैं उर्वशी रौतेला, लोगों ने बताया एश्वर्या से भी श्रेष्ठ 

Sat, 26 Jun 2021 03:46 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela

उर्वशी रौतेला को वैसे तो उनकी बोल्डनेस के लिए जाना जाता है लेकिन वे इन दिनों सज धजकर एक से बढ़कर एक तस्वीरें डाल रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को हर कोई पसंद कर रहा है। इन तस्वीरों में उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। जिसके साथ खूबसूरत जूलरी भी पहनी हुई है। उर्वशी का यह भारतीय लुक उनपर खूब जंच रहा है। वे हर तरह के कपड़ों में बहुत सुंदर दिखाई देती हैं। हरबार की तरह इस बार भी उनके प्रशंसक उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। इस तस्वीर पर कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। उनका चेहरा, उनका यह परिधान, उनका यह लुक अपने आप में अद्भुत है। इससे पहले उर्वशी ने जो लुक कैरी किया था, उसमें उन्होंने खूब महंगी जूलरी और साड़ी पहनी हुई थी, जिसे कि सिलेब्स और फैंस ने बहुत पसंद किया था। अगली स्लाइड्स से जानिए उर्वशी का यह खूबसूरत अवतार।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
उर्वशी ने इस लुक में हरे रंग का ड्रेस पहना हुआ है। पल्लू में चौड़ी बॉर्डर दी हुई है और उसी बॉर्डर का कमर पर बेल्ट है। ब्लाउज प्लेन है और सामान्य आस्तीन दी हुई है। ड्रेस का गला बहुत गहरा है और एकदम फिटिंग का है। 

 

विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram

पहनी है जूलरी
उर्वशी के गले का हार बहुत सुंदर है। उसमें सुनहरे और हरे रंग का कॉम्बिनेशन है। किसी दुल्हन की तरह उन्होंने पूरी जूलरी पहनी हुई है। हाथों में कई सारी मोटी वर्क वाली चूड़ियां हैं। कानों में ईयररिंग्स हैं और सिर पर मांग टीका है। हाथों में खूबसूरत अंगुठियां हैं। 

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela

मेकअप है लाजवाब
उर्वशी ने चेहरे पर खूबसूरत मेकअप किया हुआ है। जिसमें उनके नाक पर हाईलाइटर है। आंखों का मेकअप भी बहुत खूबसूरत है। लिपस्टिक का रंग भी बहुत प्यारा है। हाथों में पीले रंग की सुंदर सी नेल पॉलिश लगाई हुई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram
फैंस ने कह डाली ये बात
उर्वशी के फैंस उनकी तस्वीरों पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। हर कोई उन्हें कह रहा है कि उनसे खूबसूरत तो आजतक उन्होंने कोई स्त्री देखी ही नहीं है। वहीं एक फैन ने तो यह तक कह दिया है कि वे एश्वर्या बच्चन से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। इस तस्वीर पर उर्वशी ने कैप्शन डाला है - ‘हम पर यह किस ने हरा रंग डाला’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें