फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dolly Javed: उर्फी जावेद की बहन का फैशन देखा है क्या? लुक्स से आप भी ले सकती हैं टिप्स

Thu, 01 Jun 2023 11:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फैशन के मामले में उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद किसी से कम नहीं हैं। आप भी उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Dolly Javed - फोटो : instagram
Dolly Javed: अपने स्टाइल और फैशन सेंस की वजह से एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बहुत से लोगों को उनका स्टाइल पसंद आता है, वहीं बहुत से लोग उर्फी को ट्रोल करते हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी काफी ज्यादा फेमस हैं और वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। स्टाइल के मामले में एक्ट्रेस की बहन डॉली जावेद भी किसी से कम नहीं हैं। अपनी बड़ी बहन की तरह डॉली भी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती  रहती हैं।

खूबसूरती और फैशन के मामले में डॉली अपनी बहन को कड़ी टक्कर देती हैं। वेस्टर्न ड्रेस में ग्लैमरस लुक दिखाने के साथ डॉली एथनिक वियर में बेहद खूबसूरत भी दिखती हैं। आज के लेख में हम आपको डॉली के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे आप भी टिप्स लेकर स्टाइलिश दिख सकती हैं। डॉली के इंस्टा अकाउंट में आपको वेस्टर्न आउटफिट के साथ-साथ एथनिक वियर के लिए भी टिप्स मिल जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Dolly Javed - फोटो : instagram
एथनिक में लगती हैं खूबसूरत

उर्फी की बहन डॉली एथनिक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। वो अक्सर सूट पहनकर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। लोगों को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आता है।
विज्ञापन

3 of 7
Dolly Javed - फोटो : instagram
उर्फी की तरह करती हैं एक्सपेरिमेंट

डॉली अपनी बहन उर्फी की तरह ही अपने कपड़ों में एक्सपेरिमेंट जरूर करती हैं। ये पिंक रंग की ड्रेस को स्टाइलिश बनाने के लिए डॉली ने इस तरह से इसे कैरी किया है।

4 of 7
Dolly Javed - फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप में गजब लुक 

डॉली का स्कर्ट-टॉप लुक भी बेहद प्यारा है। आप भी अगर चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Dolly Javed - फोटो : instagram
स्लिट ड्रेस में डॉली

फ्लोरल प्रिंट की इस स्लिट ड्रेस में डॉली बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने ये ड्रेस पहन कर अपना बोल्ड अंदाज दिखाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
Dolly Javed - फोटो : instagram
जींस-टॉप में एक्ट्रेस 

डेनिम जींस और क्रॉप टॉप में डॉली का लुक बेहद कूल लग रहा है। आप इनके इस लुक को आसानी से कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dolly Javed - फोटो : instagram
बॉडीकॉन गाउन में सिजलिंग लुक

कुछ समय पहले ही डॉली ने बॉडीकॉन गाउन में अपनी फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत और हॉट दिख रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें