फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: एयरपोर्ट पर करीना ने कैरी किया इतना महंगा बैग जितने में आ जाए कार

Wed, 31 May 2023 05:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में एयरपोर्ट पर करीना कपूर खान ने इतना महंगा बैग कैरी किया था, जितने में एक आम आदमी एक अच्छी गाड़ी खरीद ले। 
विज्ञापन
1 of 5
Kareena Kapoor - फोटो : instagram
Kareena Kapoor: बॉलीवुड के कई ऐसे सिलेब्स हैं, जिन्हें महंगी-महंगी चीजें कलेक्ट करने का काफी शौक होता है। किसी को गाड़ी तो किसी को बाइक। इतना ही नहीं कईओं को तो कपड़े और बैग्स खरीदने और उनका कलेक्शन करना पसंद होता है। यही वजह है कि अक्सर ये लोग इवेंट्स पर, एयरपोर्ट पर एक से बढ़ कर एक आउटफिट पहने और महंगे बैग्स कैरी किए दिख जाते हैं। आज हम आपको करीना कपूर के एक ऐसे ही बैग के बारे में बताने जा रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां उन्होंने एक ऐसा बैग कैरी किया हुआ था, जितने में एक आम आदमी एक अच्छी गाड़ी खरीद ले। इतना ही नहीं इस बैग के साथ एक स्कार्फ भी लटका था, जिसकी कीमत भी हजारों में थी। इन दोनों चीजों की कीमत के बारे में जब आपको भी पता लगेगा तो आपको बड़ा झटका लगने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kareena Kapoor - फोटो : instagram
इवेंट के लिए देश से बाहर गई थीं करीना

दरअसल, हाल ही में करीना कपूर खान मोनाको ग्रैंड प्रिक्स इवेंट का हिस्सा बनी थीं। जहां एक्ट्रेस ने अपना लुक काफी अलग रखा था। एक्ट्रेस ने इस लुक में स्पोर्ट्स ब्रा के साथ ब्लेजर कैरी किया था। मैचिंग पैंट्स उनके लुक को पूरा कर रही थी। इतना ही नहीं स्लीक बन और रेड लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Kareena Kapoor - फोटो : instagram
बेहद अलग था लुक

जब करीना इस इवेंट्स से लौटी तो एयरपोर्ट पर उनका लुक लोगों को बेहद पसंद आया। करीना ने ऑफ वाइट कलर का स्वेटशर्ट सेट और लोअर पहना था। व्हाइट स्नीकर्स के साथ हाथ में एक बैग किया था। 

4 of 5
Kareena Kapoor - फोटो : instagram
इतना महंगा था बैग

बात करें इस बैग की तो सिपंल सा दिखने वाला ये टोट बैग Hermès Birkin 25 कंपनी का है, जिसकी कीमत 18,237 डॉलर बताई जा रही है। भारतीय करेंसी में इसकी कीमत 15,08,911 रुपए बैठती है, जोकि करीब 15 लाख रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena Kapoor - फोटो : instagram
काफी मंहगा था स्कार्फ

एक्ट्रेस का ये स्कार्फ सिल्क फैब्रिक में बना था। इस हर्मेस स्कार्फ की कीमत 450 डॉलर है, जोकि इंडियन पैसों के हिसाब से 37,232 रुपए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें