फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress Looks: रुबीना दिलैक से जेनिफर विंगेट तक, बेहद क्लासी होते हैं इन टीवी एक्ट्रेस के लुक्स

Thu, 22 Feb 2024 01:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवी की कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो अपने लुक्स से अक्सर लोगों का दिल जीतती रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाएंगे, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बेहद क्लासी होते हैं इन टीवी एक्ट्रेस के लुक्स - फोटो : instagram
जिस तरह से लोग बॉलीवुड की एक्ट्रेस को प्यार देते हैं, उससे ज्यादा प्यार उन अभिनेत्रियों को मिलता है, जो टीवी पर काम करती हैं। टीवी सीरियल में काम करने वाली एक्ट्रेस घर-घर में अपनी पहचान बना लेती हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लुक्स से भी लोगों का दिल जीतती रहती हैं। बहुत सी टीवी एक्ट्रेस तो ऐसी हैं, जो लुक्स के मामले में बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

अगर आपको भी टीवी की अभिनत्रियां पसंद आती हैं, तो ये लेख आपके काम का है। दरअसल, आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लुक्स वाकई काबिले तारीफ होते हैं। ये अभिनेत्रियां चाहे साड़ी पहन लें, या फिर वेस्टर्न पहनें, इन पर हर तरह का कपड़ा जचता है। लोग इनकी हर तस्वीर पर काफी प्यार लुटाते हैं। तो चलिए आपको इनके लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubina Dilaik
रुबीना दिलैक

हाल ही में दो बेटियों को जन्म देने वाली रुबीना दिलैक अपनी फिटनेस से लोगों को अपना दिवाना बनाती हैं। उन्होंने तो प्रेगनेंसी के दौरान भी अपने लुक्स से लोगों का दिल जीता था। 
 
विज्ञापन

3 of 7
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Instagram/tejasswi prakash
तेजस्वी प्रकाश

अपनी बातों से लोगों का दिल जीतने वाली तेजस्वी प्रकाश लोगों को अपने लुक्स से भी काफी आकर्षित करती हैं। वो अक्सर ऐसे लुक्स भी कैरी करती हैं, जिन्हें देखकर आप उनपर से नजरें नहीं हटा सकते। 

4 of 7
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram/jennifer winget
जेनिफर विंगेट 

टीवी सीरियल से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली जेनिफर विंगेट के वेस्टर्न लुक्स काफी कमाल के होते हैं। वेस्टर्न आउटफिट में वो अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। अगर आपको क्लासी दिखना है तो आप इनसे टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सुरभि चंदना - फोटो : instagram/surbhi chandna
सुरभि चंदना

हाल ही में सुरभि चंदना शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने प्री वेडिंग शूट भी कराया है। सुरभि चंदना हर तरह के आउटफिट में काफी ज्यादा कमाल की लगती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : instagram/divyanka Tripathi
दिव्यांका त्रिपाठी 

हमेशा अपने एथनिक लुक से लोगों का दिल जीतने वालीं दिव्यांका त्रिपाठी के वेस्टर्न लुक्स भी काफी कमाल के होते हैं। लोग उन्हें अक्सर उनके वजन की वजह से ट्रोल करते हैं, लेकिन वो हमेशा अपने आत्मविश्वास के साथ लोगों के सामने आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
निया शर्मा - फोटो : instagram/niasharma90
निया शर्मा

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड लुक्स की वजह से पहचानी जाती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। उनके एथनिक लुक्स तक काफी ज्यादा ग्लैमरस होते हैं। कई बार तो वो अपने बोल्ड लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें