भारत में विदेशी फिल्मों और ड्रामा का क्रेज बढ़ रहा है। पिछले कुछ सालों में के-पॉप की फैन फॉलोइंग भारत में बढ़ी है। साथ ही कोरियन और थाई टीवी सीरियल्स व फिल्मों को भारतीय युवा पसंद करने लगे हैं। इसका उदाहरण एनएमएसीसी के लॉन्च के दौरान देखने को मिला, जब एक ही जगह पर भारतीय सिनेमा के सितारों के साथ विदेशी स्टार्स भी शामिल हुए। वहीं हाल ही में तुर्की अभिनेता बुराक डेनिज मुंबई पहुंचें। बुराक एफआईसीसीआई के 23वें संस्करण में शामिल होने के लिए पहली बार भारत आए थे। अनिल कपूर और आदित्य राॅय कपूर के साथ एक ही स्टेज पर नजर आए बुराक डेनिज की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। भारतीय फैन बुराक डेनिज को देखकर फैंस को लोकप्रिय तुर्की ड्रामा Ask Laftan Anlamaz में नजर आए थे, हिंदी में इस टीवी सीरियल का नाम 'प्यार लफ्जों में कहां' है। इस सीरियल में बुराक डेनिज और हानि रसेल को काफी पसंद किया गया था। 'हयात और मूरत' नाम से मशहूर इस टीवी कपल की एक्टिंग के साथ ही उनके लुक को भी फैंस पसंद करते हैं। हयात की भूमिका में नजर आने वाली हानि रसेल की खूबसूरती के भारतीय भी फैन हैं। अगर आप भी हयात के ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के फैन हैं तो देखें तुर्की अभिनेत्री के स्टाइलिश लुक की कुछ तस्वीरें।