फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Suit Collection: सर्दियों में पहनें इस तरह से सूट, खूबसूरत लुक के साथ ठंड से होगा बचाव

Thu, 19 Dec 2024 03:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि सर्दी के मौसम के लिए सूट खरीदने का सोच रही हैं, तो यहां हम आपको इसके बारे में कुछ बताने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप अपने लिए सूट की खरीदारी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों में पहनें इस तरह से सूट - फोटो : instagram
Winter Suit Collection: सर्दियों का मौसम हर महिला और लड़की को काफी पसंद होता है, लेकिन इस मौसम में स्टाइलिश कपड़े पहनने की जद्दोजहज उन्हें परेशान कर देती है। दरअसल, इस मौसम में वेस्टर्न से लेकर एथनिक आउटफिट तक पहनने से पहले सोचना पड़ता है। कुछ भी नया कपड़ा खरीदने से पहले ये ध्यान रखना पड़ता है कि कहीं ये कपड़े पहनकर सर्दी न लग जाए।

ऐसे में हम आपको सर्दी के हिसाब से कुछ सूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए सूट बनवा सकती हैं। यदि आप हमारे बताए हुए सूट अपने लिए तैयार कराएंगी तो आप न सिर्फ सर्दी से बच जाएंगी, बल्कि आपका लुक भी काफी अलग और खूबसूरत लगेगा। तो चलिए बिना देर किए आपको भी सर्दियों के लिए सलवार सूट के विकल्प दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
वेलवेट के सूट लगेंगे प्यारे - फोटो : instagram
वेलवेट के सूट लगेंगे प्यारे

सर्दी के मौसम में आप अपने लिए वेलवेट के फैब्रिक का सूट तैयार करा सकती हैं। वेलवेट फैब्रिक का सूट गर्म रहता है। ये बहुत ही शानदार और रिच लुक देता है। सर्दी के मौसम में इस तरह के सूट को हैवी एम्ब्रॉयडरी या जरी वर्क से सजाया जा सकता है, जिससे यह और भी खास लगता है। इसे आप शादी-विवाह तक में कैरी कर सकती हैं। 

 

विज्ञापन

3 of 6
वुलेन फैब्रिक का सूट - फोटो : instagram
वुलेन फैब्रिक का सूट

जिस तरह से सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजार में जैकेट और स्वेटर मिलने लगते हैं, ठीक उसी तरह से इस सीजन में वुलेन फैब्रिक के सूट भी मिलते हैं। ऐसे में आप सर्दी के मौसम में अपने लिए वुलेन सूट बनवा सकती हैं। इसे पहनकर आपको गर्मी भी लगती रहेगी। 

4 of 6
पश्मीना शॉल के साथ पहनें सूट - फोटो : instagram
पश्मीना शॉल के साथ पहनें सूट

यदि आप अपने सूट लुक को और भी क्लासी बनाना चाहती हैं तो इसके साथ कश्मीर की मशहूर पश्मीना शॉल कैरी करें। इस तरह की शॉल पहनकर आपका लुक काफी क्लासी लगेगा। पश्मीना शॉल काफी हैवी होता है, इसे सूट के साथ आप अपने कंर्फट के हिसाब से कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
शॉल के साथ पहनें सूट - फोटो : instagram
शॉल के साथ पहनें सूट

यदि आपके पास पश्मीना शॉल नहीं है, तो साधारण शॉल या फिर स्टॉल तो अवश्य ही होगा। ऐसे में आप अपने शॉल को या तो सूट के साथ एक साइड कैरी करें, अन्यथा आप इसे कंधे पर अटैच करते हुए दोनों साइड से डाल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यदि ज्यादा ठंड है तो ये करें - फोटो : Adobe stock
यदि ज्यादा ठंड है तो ये करें 

यदि आपको काफी ज्यादा ठंड लगती है तो आपको अपने आउटफिट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए कुर्ते के नीचे थर्मल पहनें ताकि आप गर्म रहें। आजकल बाजारों में डीपनेक वाले थर्मल आते हैं, जिसे आप सूट के अंदर भी कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा सलवार के साथ भी अंदर वुलेन पायजामी पहनें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें