फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nita Ambani Saree Looks: नीता अंबानी के जैसी ये 5 साड़ी आपके पास भी जरूर होनी चाहिए....

Wed, 05 Nov 2025 03:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trendy Saree Design Inspired By Nita Ambani: मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके साड़ी लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Nita Ambani - फोटो : instagram
Trendy Saree Design Inspired By Nita Ambani:  भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी न केवल अपनी शालीनता और गरिमा के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपने फैशन और स्टाइल के लिए भी चर्चा में रहती हैं। उनका हर लुक परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल होता है। खासतौर पर उनके साड़ी लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

चाहे फैमिली इवेंट हो या कोई पब्लिक फंक्शन, नीता अंबानी हर मौके पर अपनी साड़ी और ज्वेलरी से सबका ध्यान खींच लेती हैं। उनका साड़ी पहनने का अंदाज़ ग्रेसफुल, एलिगेंट और रॉयल टच से भरा होता है। अगर आप भी शादी या किसी खास अवसर पर ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो नीता अंबानी के साड़ी लुक्स से आपको कई फैशन टिप्स मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पहला लुक - फोटो : instagram
पहला लुक

सबसे पहले नजर डालते हैं नीता अंबानी के इस पेस्टल साड़ी लुक पर तो इस जेड ग्रीन रंग की साड़ी में नीता अंबानी बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इसके बॉर्डर पर सिल्वर स्टोन का वर्क है, जो देखने में भी बेहद कमाल का है। आप भी चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी अवश्य पहनें।
विज्ञापन

3 of 6
दूसरा लुक - फोटो : instagram
दूसरा लुक

विंटेज वर्क वाली इस नीले रंग की साड़ी में नीता अंबानी का अंदाज काफी अलग लग रहा है। उनकी इस साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन वर्क है, जो साड़ी की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा है। इस तरह का साड़ी लुक किसी शादी के मौके पर कमाल का लगता है। इस लुक को पूरा करने के लिए खास हेयर स्टाइल भी बनाएं। 

4 of 6
तीसरा लुक - फोटो : Instagram-Swadesh Online
तीसरा लुक

नीता अंबानी की ये साड़ी मलबरी रेशम से बनी है, जिसमें उनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। इस तरह की साड़ी को बनने में काफी समय और हाथ की कारीगरी लगती है, इसी कारण ये काफी महंगी भी होती है। ऐसी साड़ी पर होने वाला जरी का काम ही उसे बाकियों से अलग बनाता है। ऐसे में नीता अंबानी के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
चौथा लुक - फोटो : Instagram-Swadesh Online
चौथा लुक

इस तरह की रंगकाट साड़ी शादी जैसे मौके पर कमाल की लगेगी, क्योंकि इसका काम काफी भारी होता है। ऐसे में आप भी ऐसी साड़ी खरीद सकती हैं। ऐसी साड़ी कैरी कर रही हैं तो मेकअप हल्का ही रखें, क्योंकि साड़ी में भारी काम पहले से ही है। हल्के मेकअप और पारंपरिक हेयर स्टाइल से आपका पूरा लुक ही बदल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवा लुक - फोटो : instagram
पांचवा लुक

शादी के मौके पर ऐसी घरचोला साड़ी से बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता। ये साड़ी ज्यादातर लाल या हरे रंग में ही आती है, जो देखने में कमाल की लगती है। ऐसी घरचोला साड़ी अगर आप ले रही हैं तो उसे सीधा पल्लु करके ही पहनें। उल्टा पल्लु करने से इसका लुक खराब हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें