Indian Women Cricket Team Star Players Looks: अब वो दौर गया, जब क्रिकेट को जेंटलमैन का खेल कहा जाता था, क्योंकि हाल ही भारत की बेटियां क्रिकेट की दुनिया की विश्व विजेता बनी हैं। दरअसल, हाल ही में इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने विश्वकप जीतकर 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के बाद से सोशल मीडिया पर रील्स की भरमार आ गई।
लोग इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम को काफी पसंद कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो पता लगेगा कि इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि फैशन और स्टाइल के मामले में भी अपनी छाप छोड़ रही है।
टीम की स्टार खिलाड़ी अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हर खिलाड़ी का अपना अनोखा फैशन स्टाइल है, जो फैंस को बहुत पसंद आता है। टीम की फिटनेस, आत्मविश्वास और ग्लैमरस अंदाज़ उन्हें न केवल खेल में बल्कि फैशन आइकॉन के तौर पर भी पेश करता है। आज हम यहां आपको इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की कुछ शानदार और ट्रेंडी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी उनके स्टाइल आइडियाज अपनाना चाहेंगे।