Outfit From Saree: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे साड़ी पहनना पसंद नहीं होगा। हर उम्र की महिला और लड़कियों के पास साड़ी का बेहद ही शानदार कलेक्शन होता है। खासतौर पर अगर बात करें सिल्क और बनारसी साड़ी की तो ये साड़ियां तो हमेशा ही एवरग्रीन ही होती हैं। सिल्क और बनारसी साड़ी को हर तरह के कार्यक्रमों में पहना जा सकता है। इसे पहनकर लुक काफी एलिगेंट लगता है। ये साड़ियां ऐसी होती हैं, जो सालों साल खराब नहीं होतीं। ऐसे में हर समय इन्हें पहनना संभव नहीं है।
अगर आपके पास भी सिल्क और बनारसी साड़ियों का शानदार कलेक्शन है लेकिन आप इसे पहन कर बोर हो गई हैं, तो हम आपको इससे कुछ स्टाइलिश आउटफिट बनवाने के आइडिया देने जा रहे हैं। दरअसल, अभिनेत्री करिश्मा कपूर आए दिन सिल्क फैब्रिक से बने आउटफिट पहनती हैं, जिनके लुक्स हम आपको दिखाने जा रहे हैं। उनके लुक्स से टिप्स लेकर आप भी अपने लिए खास आउटफिट तैयार कर सकती हैं।