Beach Fashion For Women: आपने भी कभी न कभी तो एक बार अपने दोस्तों के साथ गोवा घूमने का प्लान बनाया ही होगा। बहुत से युवा तो अपने दोस्तों के साथ गोवा ट्रिप मार भी चुके हैं। जो लोग दोस्तों के साथ गोवा नहीं जा पाते, वो अक्सर शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ गोवा घूमने का प्लान बनाते हैं।
गोवा एक ऐसी जगह है, जहां जाने के लिए आपको अपने कपड़ों का ध्यान रखने की बेहद जरूरत है। दरअसल, यहां कई बीच यानी कि समुद्र तट हैं। ऐसे में आप बीच पर कुछ भी हैवी पहनकर नहीं जा सकते।
लड़के तो सिंपल से शॉर्ट्स और टीशर्ट पहनकर अपना जलवा दिखा देते हैं, लेकिन लड़कियों के लिए स्टाइलिश बीच लुक कैरी करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप गोवा जाने की शॉपिंग कर सकती हैं।