फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Outfit For Festival: त्योहारों में बिखेरना है जलवा तो इस 'स्त्री' से टिप्स लेकर बनवाएं आउटफिट

Sun, 22 Sep 2024 12:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप त्योहारों पर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर से टिप्स लेकर अपने लिए आउटफिट तैयार करा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
Trendy Outfit For Festival: श्रद्धा कपूर आजकल अपनी फिल्म स्त्री 2 की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी फिल्म रिलीज होने के काफी दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। लोगों को फिल्म में एक्ट्रेस का अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फिल्मों के साथ-साथ श्रद्धा कपूर अपने सादगी भरे लुक्स से भी अक्सर अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं। उनका हर अंदाज लोगों को भाता है।

ऐसे में अब जब त्योहारों का सीजन पास है और अगर आप त्योहारों पर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर से टिप्स लेकर अपने लिए आउटफिट तैयार करा सकती हैं। यहां हम आपको एक्ट्रेस के कुछ ऐसे आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जो त्योहारों के लिए बेस्ट हैं। इन्हें आप घर से लेकर दफ्तर तक में कैरी करके जा सकती हैं। इन आउटफिट्स को कैरी करने के साथ ज्वेलरी भी उसी के हिसाब से ही पहनें। 
विज्ञापन

2 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
साड़ी

साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे आप पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। त्योहारों में ज्यादातर महिलाएं साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं। आप भी चाहें तो अपने लिए अभी से साड़ी लेकर उसका ब्लाउज तैयार करा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
सूट

अगर आप कुछ ऐसे कपड़ों की तलाश कर रही हैं, जो आरामदायक हों, तो ऐसा सूट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इस सूट पर कोई वर्क नहीं है, लेकिन फिर भी ये काफी खूबसूरत लुक देगा। ऐसे सूट के साथ ऑर्गेंजा फैब्रिक का ही दुपट्टा कैरी करें। 

4 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
लहंगा 

त्योहारों के सीजन में लहंगा आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। आप इसी तरह का सिल्क फैब्रिक का लहंगा अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ बालों में श्रद्धा की तरह ही पोनीटेल बनाकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
अनारकली सूट

बहुत सी लड़कियों को अनारकली पहनना काफी पसंद होता है, क्योंकि ये काफी आरामदायक होता है। इसे पहनकर लुक भी खूबसूरत रहता है, साथ ही में इसे पहनकर आप कंफर्टेबल रहेंगी। इसके साथ बालों को खुला रखकर कानों में ईयररिंग्स पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram-shraddha kapoor
को-ऑर्ड सेट

अगर आप पारंपरिक एथनिक कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं, तो को-ऑर्ड सेट अपने लिए तैयार कराएं। इस तरह का हैवी वर्क वाला को-ऑर्ड सेट आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा। ऐसे को-ऑर्ड के साथ अपने बालों को खुल रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें