फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Bridesmaid Look: सहेली या बहन की शादी में बिखेरना है जलवा तो इन पांच आउटफिट का करें चयन

Tue, 19 Nov 2024 11:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप अपनी बहन या सहेली की शादी में ब्राइड्समेड बनकर जलवा बिखेरना चाहती हैं तो अपने लिए खास आउटफिट ही तैयार कराएं। 
विज्ञापन
1 of 6
शादी के लिए आउटफिट - फोटो : instagram
Trendy Bridesmaid Look: जिस तरह से शादी का दिन दुल्हन के लिए खास होता है, ठीक उसी तरह से ये दिन दुल्हन की सहेलियों और बहनों के लिए भी बेहद अहम होता है। इसके लिए हर लड़की महीनों-महीनों पहले से ही अपने लिए आउटफिट का चयन करती है। आउटफिट से लेकर वो चाहती हैं कि उनकी ज्वेलरी और मेकअप भी सबसे अलग और हटकर दिखे। इस दिन दुल्हन की सहेलियां और बहनें ब्राइड्समेड का किरदार निभाती है।

ऐसे में यदि आप के घर में भी लड़की की शादी है और आप खूबसूरत ब्राइड्समेड बनकर जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो हम आपको उसके लिए कुछ आउटफिट दिखाने जा रहे हैं। इस तरह के ट्रेंडी आउटफिट कैरी करके आप शादी में अपना जलवा बिखेर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हैवी वर्क गाउन - फोटो : instagram
हैवी वर्क गाउन

इस तरह का हैवी वर्क वाला गाउन आप तो शादी विवाह में कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आपको न को ज्यादा हैवी ज्वेलरी कैरी करनी पड़ेगी और न ही इसके साथ आपको ज्यादा डार्क मेकअप करना पड़ेगा। ऐसे लुक के साथ आप चाहें तो बालों को कर्ल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ग्लैमरस लहंगा - फोटो : instagram
ग्लैमरस लहंगा 

वैसे तो अक्सर ब्राइड्समेड हमेशा लहंगा ही पहनती हैं, लेकिन आप चाहें तो ग्लैमरस दिखने के लिए अपने लहंगे में थोड़ा ट्विस्ट ला सकती हैं। इसके लिए ब्लाउज को थोड़ा अलग स्टाइल में तैयार कराएं। आप इसे डीपनेक या फिर लेटेस्ट डिजाइन का बनवा सकती हैं। 

4 of 6
प्लाजो-क्रॉप टॉप और श्रग - फोटो : instagram
प्लाजो-क्रॉप टॉप और श्रग

यदि आप कुछ हल्का लेकिन स्टाइलिश सा पहनने का सोच रही हैं तो ये आउटफिट आपके लिए बेहतर विकल्प है। प्लाजो और क्रॉप टॉप के साथ आपका श्रग लंबा होना चाहिए, ताकि आपका लुक रॉयल दिखे। इसके साथ बालों में मेसी बन बनाएं।
विज्ञापन

5 of 6
साड़ी स्टाइल ड्रेस - फोटो : instagram
साड़ी स्टाइल ड्रेस

ये ड्रेस देखने में तो साड़ी जैसा लग रही है लेकिन ये साड़ी नहीं है। इस तरह की साड़ी स्टाइल ड्रेस के साथ कमर में कमरबंध जरूर बांधें। इसके साथ आप गले में हल्का सा नेकपीस कैरी कर सकती हैं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लहंगा साड़ी - फोटो : Instagram
लहंगा साड़ी 

यदि आप लहंगा और साड़ी दोनों में से क्या पहनें, इस बात को लेकर संशय में हैं तो लहंगा साड़ी एक अच्छा विकल्प है। लहंगा-साड़ी देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इसके साथ अपने बालों को खुला करके स्ट्रेट कर दें, ताकि आपके खुले बाल आपको परेशान न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें