Tips To Wear Bangles: चूड़ियां पहनना किसे पसंद नहीं होता। खासतौर पर बात करें यदि कांच की चूड़ियां की तो इनकी खनखनाहट हर किसी को पसंद आती है। लेकिन, कई महिलाओं को कांच की चूड़ियां पहनने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। अक्सर कांच की चूड़ी पहनते वक्त हाथ में ही टूट जाती हैं। इसकी कई वजहें हो सकती हैं।
कई बार हाथ के हिसाब से चूड़ियां छोटी आ जाती है तो कई बार हाथ इतने सख्त होते हैं कि चूड़ियां पहनने में समस्या आती है। तो अगर आपको भी चूड़ियां पहनने में दिक्कत आती है, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप चुटकियों में कांच की चूड़ी पहन लेंगी। इन टिप्स को फॉलो करते हुए अगर आप कांच की चूड़ी पहनती हैं तो ये टूटेंगी भी नहीं और ना ही आपके हाथ इससे जख्मी होंगे।