फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Outfit: स्लिट से लेकर फ्लोरल तक, जानें आज-कल है कैसे आउटफिट का ट्रेंड?

Sat, 22 Apr 2023 10:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपको भी आज के फैशन ट्रेंड के बारे में आपको बताते हैं, ताकि आप भी स्टाइलिश दिख सकें। 
विज्ञापन
1 of 5
Trending Outfit - फोटो : सोशल मीडिया
Trending Outfit: महिलाओं को खूबसूरत दिखने का काफी शौक होता है। वो कोशिश करती हैं, कि हर जगह वो स्टाइलिश और खूबसूरत लगें, ताकि हर कोई उनकी तारीफ करें। इसके लिए वो ट्रेंड के हिसाब से कपड़े पसंद करती हैं, उसी हिसाब से मेकअप और एक्सेसरीज कैरी करती हैं। अगर बात करें ट्रेंड की तो हर मौसम के हिसाब से फैशन बदलता रहता है। ऐसे में ये कई लड़कियों को तो ये समझ ही नहीं आता कि, आज के समय में क्या ट्रेंड में चल रहा है। ऐसे में आपकी इस परेशानी को हमारा ये लेख दूर कर सकता है।

दरअसल, इस आर्टिकल हम आपको बताएंगे कि किन कपड़ों को पहन कर आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। बड़ी बात ये है कि गर्मियों में पहनने वाले कपड़े ज्यादा महंगे नहीं आते। ऐसे में आप आसानी से गर्मी के हिसाब से कपड़े खरीद सकते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी आज के फैशन ट्रेंड के बारे में आपको बताते हैं, ताकि आप भी स्टाइलिश दिख सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
gauhar khan - फोटो : instagram
स्लिट ड्रेस

आज-कल इस तरह की स्लिट काफी ट्रेंड में है। ना सिर्फ दिन की आउटिंग में बल्कि रात की पार्टी के लिए भी आप इस तरह की स्लिट ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इसे पहनकर आपका लुक बोल्ड भी लगेगा। हर कार्यक्रम के हिसाब से अलग-अलग तरीके की स्लिट ड्रेस आती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Floral Print Outfit - फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट

गर्मियों के समय फ्लोरल प्रिंट काफी चलन में रहता है। पेस्टल रंग में फ्लोरल प्रिंट के आउटफिट काफी बेस्ट लगते हैँ। इसे पहन कर आप गर्मी से भी बच सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट में ड्रेस से लेकर गाउन तक आप आसानी से खरीद सकती हैं।

4 of 5
Urvashi - फोटो : इंस्टाग्राम
कॉर्सेट 

अगर आप ट्रेंडिग आउटफिट की तलाश में हैं तो घुटने की लंबाई वाली कॉर्सेट ड्रेस आपको एक अलग तरह का लुक देती है। ये आपको फ्लोरल प्रिंट में भी मिल जाएंगी। देखने में इस तरह की ड्रेस काफी क्लासी और स्टाइलिश लगती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Outfits - फोटो : instagram
हल्के रंग की मिडी

गर्मियों के हिसाब से आप लाइट रंग की ड्रेस का चयन कर सकती हैं। इसे पहन कर आप कंर्फटेबल भी रहेंगी। ये देखने में भी प्यारी लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें