Traditional Look Ideas: यदि आप त्योहारों में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। यहां हम पांच ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके एथनिक लुक्स कमाल के होते हैं।
Traditional Look Ideas: त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही हर महिला चाहती है कि वो सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। पारंपरिक कपड़े, सही मेकअप और परफेक्ट ज्वेलरी के साथ एक एथनिक लुक हर मौके को खास बना सकता है। लेकिन अगर आप ये तय नहीं कर पा रही हैं कि इस बार क्या पहनें, कैसे तैयार हों या कौन सा लुक आपके ऊपर फबेगा, तो बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन लेना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
बॉलीवुड की कई ऐसी स्टार्स हैं जिनके एथनिक फैशन सेंस ने न केवल रेड कार्पेट पर, बल्कि आम महिलाओं के दिलों में भी जगह बनाई है। इस लेख में हम आपको पांच ऐसी टॉप अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनके ट्रेडिशनल लुक्स स्टाइलिश भी हैं और त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट भी। तो आइए, जानते हैं उनसे जुड़े कुछ फैशन टिप्स।
विज्ञापन
2 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण
दीपिका पारंपरिक लहंगों और साड़ियों में ग्लैमरस लेकिन सिंपल लुक पसंद करती हैं। उनका मेकअप हमेशा नेचुरल रहता है। इसलिए आप चाहें तो उनके लुक से टिप्स लेती हैं। दीपिका की तरह तैयार होने के लिए आपको आई मेकअप पर फोकस करना पड़ेगा। बालों में बन बनाकर दीपिका अपनी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सोनम कपूर
- फोटो : instagram
सोनम कपूर
सोनम अपने ड्रेसेस के साथ एक्सेसरीज पर खास ध्यान देती हैं। जैसे कि इस लुक में उन्होंने लाल रंग के अनारकली गाउन के साथ अपने बालों में लाल रंग का फूल लगाया है। वो अपने लुक के साथ हमेशा भारी ज्वेलरी के बजाय हल्की, पर स्टाइलिश ज्वेलरी का चुनाव करती हैं, जिस कारण उनका लुक देखने में रॉयल लगता है।
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के एथनिक लुक में हमेशा बोल्ड कलर कॉम्बिनेशन और क्रिएटिव ड्रेपिंग देखने को मिलती है। उनके इस लहंगा लुक पर नजर डालें तो उनका ये अंदाज देखने में कमाल का लगता है। तो अगर आपको बोल्ड और ब्यूटीफुल का खिताब चाहिए तो प्रियंका चोपड़ा के लुक से टिप्स लेकर तैयार हों।
विज्ञापन
5 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट
आलिया का लुक युवा और फ्रेश होता है, वो पारंपरिक कपड़ों को मॉडर्न टच के साथ पहनती हैं। अगर आपको भी एथनिक आउटफिट को अलग अंदाज में पहनना पसंद है तो उनके लुक्स से टिप्स लें। आलिया के साड़ी लुक्स हमेशा चर्चा में रहते हैं, क्योंकि वो साड़ी में लगती भी बेहद खूबसूरत हैं।
कंगना रणौत जब भी एथनिक आउटफिट में तैयार होती हैं, तो हर कोई उन्हें देखता रह जाता है। इसलिए आप त्योहारों के सीजन में उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। उनके पास कपड़ों के साथ-साथ गहनों का भी शानदार कलेक्शन है, जो आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है।