फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई-नवेली दुल्हन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, दिखेंगी सबसे ज्यादा खूबसूरत

Tue, 28 Jul 2020 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नई नवेली दुल्हन के लिए हेयरस्टाइल - फोटो : instagram
शादी के बाद नई-नवेली दुल्हन पर हर किसी की निगाहें होती हैं। शादी के फंक्शन में तो हर बार लड़कियां पार्लर से तैयार होती हैं। लेकिन शादी के बाद ससुराल में उन्हें बालों को स्टाइल करने में दिक्कत होती है। जिसकी वजह से उनका सारा लुक फीका नजर आने लगता है। क्योंकि हर बार केवल खुले बाल या पोनी बनाकर तो काम चलता नही है। तो चलिए आगे की स्लाइड में जानिए कैसे नई-नवेली दुल्हन बना सकती हैं खूबसूरत हेयरस्टाइल।

 
विज्ञापन

2 of 5
नई नवेली दुल्हन के लिए हेयरस्टाइल
किसी भी एथिनिक लुक पर ये हेयरस्टाइल बहुत जंचेगी। सारे बालों को साइड पार्टीशन में लाकर उनकी मेसी ब्रेड या चोटी बनाकर उनमें ऐसी एक्सेसरीज बिल्कुल हटके लुक देगी। साथ ही आपकी खूबसूरती में ये हेयरस्टाइल चार चांद भी लगा देगी। इसके लिए आपको बहुत सारी मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस साधारण सी चोटी को थोड़ा सा ढीला बांध लें और कुछ बालों को निकालकर हेयर स्प्रे से सेट कर दें। 

 
विज्ञापन

3 of 5
नई नवेली दुल्हन के लिए हेयरस्टाइल
अगर आप बिल्कुल परफेक्ट इंडियन लुक चाहती हैं तो ये हेयरस्टाइल भी काफी कूल है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए बालों को ट्विस्ट करके फ्रेंच नोट बनाकर पिनअप करें। फिर उस पर छोटे-छोटे आर्टिफिशल या असली फूल लगा लें। आप चाहे तो और भी एक्ससरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।



 

4 of 5
नई नवेली दुल्हन के लिए हेयरस्टाइल
अगर आप बाहर किसी आउटिंग के लिए जा रही हैं तो वेस्टर्न ड्रेस के साथ ये हेयरस्टाइल बना सकती हैं। बनाने में आसान और देखने में काफी कूल ये हेयरस्टाइल हर वेस्टर्न ड्रेस के साथ मैच करेगी। बस थोड़े से बालों को ऊपर उठाकर बन बना लें और बाकी के बालों को खुला छोड़ दें। आप चाहे तो इन खुले बालों को स्ट्रेटनर से स्ट्रेट कर लें या फिर बीच वेव कर्ल कर लें। दोनों ही लुक हर वेस्टर्न ड्रेस के साथ जंचेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नई नवेली दुल्हन के लिए हेयरस्टाइल
बालों को कर्ल करके उसमें लगे फूल भी काफी खूबसूरत दिखते हैं। आप इस लुक को पाने के लिए नकली फूलों के गजरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इंडियन और वेस्टर्न दोनों की लुक के साथ ये हेयरस्टाइल काफी खूबसूरत लगेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें