तेलुगू एक्टर नितिन ने अपनी गर्लफ्रेंड शालिनी के साथ एक दिन पहले ही प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। इस दौरान गोल्डन कांजीवरम साड़ी में तैयार शालिनी काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। हैदराबाद में हुई इस शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था और इसकी जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से फैंस को दी। सगाई से लेकर शादी के समारोह में शालिनी हर बार साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में नजर आईं और हर बार उनका लुक काफी खूबसूरत दिखा। तो चलिए देखें सांवली सलोनी शालिनी की सगाई से लेकर शादी के रस्मों की खूबसूरत ब्राइडल लुक की तस्वीरें।