Imitation Jewellery
- फोटो : Pixabay
डायमंड देता है ट्रेंडिंग लुक
ज्वेलरी डिजाइनर संगीता कहती हैं, सोने, चांदी और हीरे के आभूषण सदियों से पहने जाते रहे हैं। आजकल इन की डिजाइन में बदलाव कर इन्हें मॉडर्न लुक दिया जाता है। ये आभूषण सभी उम्र की महिलाओं के हिसाब से बनाए जाते हैं। ये अनकट डायमंड और डायमंड का इस्तेमाल करके बनाए जाते हैं, क्योंकि डायमंड आभूषणों को ट्रेंडिंग लुक देता है। इनको प्रीशियस स्टोन (कीमती पत्थर) जैसे कि रूबी, पन्ना, पुखराज, मोती, नीलम आदि का इस्तेमाल करके भी बनाया जा सकता है। ये आभूषणों शादियों के लिए ट्रेडिशनल नहीं, बल्कि कामकाजी महिलाओं को फॉर्मल लुक देने के लिए भी बनाए जाने लगे हैं।