फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganeshotsav 2024: इस साल के गणेशोत्सव में इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज

Thu, 12 Sep 2024 11:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल गणपति पूजा में कई अभिनेत्रियों ने अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram
Ganeshotsav 2024: हर साल गणेश चतुर्थी के बाद से दस दिन चलने वाले गणेशोत्सव का शुभारंभ होता है। इस साल इस उत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से हुई थी। 7 सितंबर को जगह-जगह गणपति बप्पा की स्थापना की गई थी। गणपति बप्पा के आगमन की धूम हर जगह दिखाई दे रही है। आमजन से लेकर कई बड़े सेलेब्स भी अपने घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं। इनमें कई टीवी की अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।

बप्पा के स्वागत से लेकर विदाई तक ये अभिनेत्रियां खूबसूरत-खूबसूरत एथनिक अवतार में नजर आती हैं। हर साल की तरह इस साल गणपति पूजा में कई अभिनेत्रियों ने अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उनसे टिप्स ले सकें।  
विज्ञापन

2 of 7
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram
संभावना सेठ

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ, जो अब एक काफी मशहूर व्लॉगर बन गई हैं, वो हर साल अपने घर बप्पा का स्वागत करती हैं। इस दौरान संभावना का एथनिक अवतार देखने को मिलता है। इस सिल्क की साड़ी में भी संभावना काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को कर्ल करते हुए हैवी ज्वेलरी पहनी है। 
विज्ञापन

3 of 7
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram
सुरभि चंदना

इस साल के गणेशोत्सव में सुरभि चंदना ने ये खूबसूरत सा पीले रंग का शरारा सूट पहना है। उनका ये लुक लोगों को काफी भा रहा है। अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने कानों में हैवी ईयररिंग्स पहने हैं, जिस वजह से उनका लुक और खूबसूरत लग रहा है। 

4 of 7
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे

वैसे तो अंकिता लोखंडे हमेशा ही खूबसूरत लगती हैं, लेकिन बप्पा के आगमन के बाद उन्होंने अपना जो एथनिक लुक दिखाया है, उसपर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। इस ब्लू रंग की साड़ी में अंकिता कमाल की लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों में जूड़ा बनाया है। 
विज्ञापन

5 of 7
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram
देबिना बनर्जी

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी हर साल अपने घर बप्पा का स्वागत करती हैं। इस दौरान वो हमेशा ही पारंपरिक परिधानों में नजर आती हैं। इस बार उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस खूबसूरत सी साड़ी में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रहीं हैं। अपने इस साड़ी लुक को उन्होंने जूड़ा बनाकर पूरा किया है। 
विज्ञापन

6 of 7
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram
तेजस्वी प्रकाश

मराठी मुलगी तेजस्वी का ये साड़ी लुक बप्पा के स्वागत का है। हरा रंग गणपति बप्पा को काफी प्रिय है। इसी वजह से उन्होंने इस रंग की साड़ी पहनी है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज पहनते हुए अपने बालों को खुला रखा है। नाक में उन्होंने जो मराठी पारंपरिक नथ पहनी है, उसकी वजह से उनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणेशोत्सव 2024 - फोटो : instagram
दिव्यांका त्रिपाठी

गणपति पूजा के दौरान टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका ने भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। उनका ये हल्के रंग का अनारकली गाउन देखने में काफी रॉयल लग रहा है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखते हुए कानों में छोटे ईयररिंग्स पहनें हैं। मिनिमल मेकअप के साथ उनका ये लुक काफी प्यारा लग रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें