फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महल से कम नहीं हैं इन बॉलीवुड सितारों के खूबसूरत घर, अंबानी के बंगले 'एंटीलिया' को भी देते हैं टक्कर

Sat, 21 Dec 2019 05:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया के बारे में तो सभी जानते हैं कि वो किसी महल से कम नहीं है। जी हां, इसे घर तो बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता। क्योंकि 40 हजार हेक्टेयर जमीन पर फैला एंटीलिया आलीशान है। दक्षिणी मुंबई में बने इस बंगले में 27 मंजिल है और इसको बनाने में करीब 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। भले ही अंबानी का बंगला दुनिया के सबसे महंगे और आलीशान घरों में गिना जाता हो। लेकिन हमारे बॉलीवुड के चहेते सितारों के बंगले भी किसी महल से कम नहीं है। और सबसे खास बात कि सुंदरता में ये एंटीलिया को भी टक्कर देते हैं। तो चलिए जानें किन सितारों बंगले हैं शानदार।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
mannat - फोटो : twitter
सितारों के खूबसूरत घरों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है किंग खान का। शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' मुंबई के सबसे महंगे और खूबसूरत घरों में से एक है। उनका यह बंगला लगभग 6000 स्कवॉयर फीट में फैला है जिसमें लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल, जिम, बॉक्सिंग रिंग और मिनी थिएटर है। इंडस्ट्री में सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक शाहरुख के बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए है।

 
विज्ञापन

3 of 7
अब बात करते हैं, बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन की। अमिताभ बच्चन के घर का नाम 'जलसा' है, जो किसी रॉयल पैलेस या फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। यहां बिग बी अपने बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पत्नी जया के साथ रहते हैं। बिग बी के जुहू स्थित इस बंगले की कुल कीमत 160 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनका एक और घर है जिसका नाम 'प्रतीक्षा' है।

 

4 of 7
अब बारी आती है सैफ अली खान की। पटौदी खानदान के नवाब सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर संग बांद्रा के 'फॉर्च्यून हाइट्स' में रहते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरान होगी कि सैफ के पटौदी पैलेस की कीमत भी बहुत ज्यादा है। पटौदी पैलेस की कीमत 750 करोड़ रुपए है।

 
विज्ञापन

5 of 7
बॉलीवुड के रॉयल कपल शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का घर एक लग्जरी घर का जीता जागता नमूना है। शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। जिस बंगले में शिल्पा कुंद्रा परिवार के साथ रहती हैं उसका नाम 'किनारा' है। शिल्पा खुद जितनी खूबसूरत दिखती है उनका घर भी उतना ही सुंदर है। यह बंगला समुद्र के किनारे है और इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए है।

 
विज्ञापन

6 of 7
दबंंग सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित ‘गैलेक्सी’ अपार्टमेंट में रहते हैं। 150 एकड़ तक फैले सलमान के इस घर में स्विमिंग पूल से लेकर गार्डन तक हर चीज की व्यवस्था है। सलमान का यह घर मुंबई में बने महंगे घरों में से एक माना जाता है। सलमान के इस अपार्टमेंट की कुल कीमत करीब 209 करोड़ रुपए है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय कुमार का बंगला जुहू बीच के किनारे स्थित है, जहां से अरेबियन समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है। अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना के इस घर की कीमत 80 करोड़ रुपए है। हाल ही में अक्षय कुमार ने 4-4 करोड़ के 4 अपार्टमेंट एक साथ खरीद लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें