फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: छोटी हाइट की लड़कियों को नहीं पहननी चाहिए इस तरह की जींस, लंबाई पर दिखेगा असर

Tue, 12 Apr 2022 10:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
alia bhatt in jeans - फोटो : instagram
कम हाइट वाली लड़कियों को अक्सर ही फैशन टिप्स के नाम पर क्या पहनें ये बताया जाता है। लेकिन क्या ना पहनें इस बारे में बहुत कम बार ही बताने की कोशिश की जाती है। दरअसल, अगर आप कम हाइट की मालकिन हैं तो परेशान होने की जरूरत नही है। बस खुद को सही तरीके से स्टाइल करना आना चाहिए। जिससे कि लंबाई कम ना नजर आए। अगर आप जींस पहनना पसंद करती हैं। तो कुछ टाइप की जींस को बिल्कुल भी ना पहनें। ये आपके लुक को खराब करेगी और लंबाई कम दिखाएगी। तो चलिए जानें वो कौन सी जींस हैं जिन्हें कम हाइट वाली लड़कियों को बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
jeans
वैसे तो कम हाइट की लड़कियां फ्लेयर से लेकर स्किन टाइट जींस को थोड़ा सा स्टाइल कर कैरी कर सकती हैं। लेकिन कुछ जींस को पहनने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। ये आपके पैरों को छोटा दिखाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बैलून जींस - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जींस की एक डिजाइन आती है बलून जींस। इस जींस में कमर के साथ ही जांघों के पास काफी स्पेस होता है। इसे काफी फैला-फैला बनाते हैं। साथ ही नीचे एंकल की तरफ से ये बिल्कुल चिपकी हुई सी होती है। ऐसी जींस को कम हाइट वाली लड़कियों को बिल्कुल भी पहनने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इससे आपके कर्व्स पूरी तरह से छिपे रहेंगे और पैर छोटे लगेंगे। छोटी हाइट है तो जरूरी है कि अपने पैरों को लंबा दिखाएं। ऐसे में ये जींस बस आपके छोटे पैरों पर ही हर किसी की नजर अट्रैक्ट करेंगे। इसलिए बैलून जींस से को भूलकर भी ना पहनें।

4 of 6
jeans0 - फोटो : instagram/surbhichandra
लो वेस्ट जींस
लो वेस्ट जींस पहनना बहुत सारी लड़कियों को पसंद होता है। लेकिन इसे पहन कर असहज महसूस करती हैं। इसका कारण है कि ये भी पैरों और कमर के निचले हिस्से को छोटा दिखाती है। जिसकी वजह से हाइट और भी ज्यादा कम दिखती है। हाइट छोटी होने के साथ ही अगर आप हेल्दी हैं तो फिर ये जींस पहनने के बारे में सोचना छोड़ ही दें। 
विज्ञापन

5 of 6
बैरल जींस - फोटो : सोशल मीडिया
बैरल जींस
बैलून जींस से ही मिलती-जुलती एक जींस होती है बैरल जींस। ये जींस भी बिल्कुल ढीली-ढाली और पैर पर लटकी हुई दिखती है। वहीं इसकी लंबाई एंकल पर आकर ही खत्म हो जाती है। क्रॉप्ड जींस टाइप का इसका आकार छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए बिल्कुल भी सही नही है। क्योंकि इसमे पैर काफी छोटे दिखते हैं और पूरे लुक को खराब कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ripped jeans
जींस के ये कुछ वैराइटी हैं जिन्हें शार्ट हाइट लड़कियों को भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए। इसमे हाइट कम दिखती हैं। वहीं इन सबके अलावा अगर आप सही तरीके से स्टाइल करती हैं तो फ्लेयर जींस से लेकर हाई वेस्ट जींस आपके हाइट को ज्यादा दिखाने में मदद करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें