फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर की हीरोइन ने साधारण सी काली साड़ी पर खर्च कर दिए इतने, कीमत सुन नहीं होगा यकीन

Mon, 11 Apr 2022 03:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mrunal Thakur - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर अपनी फिल्म जर्सी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसमे उनकी हीरोइन हैं मृणाल ठाकुर। मृणाल फिल्म के प्रमोशन के लिए एक के बाद एक ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। जिसमे उनकी हटके फैशन च्वॉइस देखने को मिली। वहीं मृणाल अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा करती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मृणाल ने हाल ही में ब्लैक साड़ी में अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। जिसमे उनका विंटेज लुक देखने को मिला। वहीं इस साड़ी की कीमत भी हैरान कर देने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 6
mrunal thakur - फोटो : instagram
मृणाल ने फिल्म के प्रमोशन के लिए काले रंग की साड़ी को चुना है। जो सिल्क फैब्रिक की है। वहीं इस साड़ी के किनारे पर ट्राएंगल शेप के सिकुइन वर्क को उकेरा गया था। वहीं इस वर्क का काम पूरे ब्लाउज पर भी बना हुआ था। इस ब्लाउज के डिजाइन की बात करें तो स्लीवलेस सिंपल सी डिजाइन के साथ इसकी यू शेप नेकलाइन थी। वहीं मृणाल ने अपने ब्लैक साड़ी के लुक को रेट्रो स्टाइल में कैरी किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
mrunal thakur - फोटो : instagram
हाथों पर खुले पल्लू के साथ मृणाल ने इस ब्लैक साड़ी को साइड पार्टीशन सेट हेयर के साथ मैच किया था। वहीं सिल्वर कलर की डबल लेयर ईयरिंग्स पूरे लुक को मैच कर रही थी। वहीं साथ में किसी और तरह की ज्वैलरी को नहीं कैरी किया था। मृणाल ने अपने इस रेट्रो लुक की तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट फ्रेम में साझा की है। 

4 of 6
mrunal thakur - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो पिंक ब्लश्ड चिक्स के साथ पिंक लिप्स और कोहल रिम्ड आई लाइनर के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। वहीं हाथों में लगी ब्लैक नेकपॉलिश भी आसानी से फ्लांट हो रही है। मृणाल इस क्लासिक ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि मृणाल ठाकुर ने ये साड़ी डिजाइनर आनंद भूषण के कलेक्शन से ली है। जिसकी कीमत भी बेहद खास है। 
विज्ञापन

5 of 6
mrunal thakur
फॉइलएज सिल्क फैब्रिक से बनीं इस साड़ी की कीमत मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 82 हजार रुपये है। जिसे सुन हैरानी होना लाजिमी है। साधारण सी दिख रही ये साड़ी हर किसी के बस में नहीं है। इसे खरीदने के लिए इतनी रकम खर्च करनी पड़ेगी। वैसे बता दें कि ये पहला मौका नही है। जब मृणाल का हटके फैशन लुक देखने को मिल रहा है। इससे पहले भी वो बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक में नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mrunal thakur - फोटो : instagram
डार्क ब्लू कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में मृणाल अपनी स्लिम फिगर फ्लांट करते दिखी थीं। जिसकी एस्मेट्रिक हेमलाइन थी। वहीं बालों को स्लीक पोनी में बांधे मृणाल ने इस आउटफिट को ब्राउन शेड की लिपस्टिक और काजल लगीं आखों के साथ स्टाइल किया था। वहीं प्वाइंटेड मैचिंग पम्प्स पूरे लुक में चार चांद लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें