फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: ढीली-ढाली पैंट पहनना चाहती हैं तो इन टॉप्स के साथ करें मैच, दिखेंगी स्टाइलिश

Tue, 24 May 2022 03:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
लूज फिटिंग या फिर ओवरसाइज पैंट को अगर पहली बार अपने स्टाइल में शामिल करने जा रही हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा कि इसे इन टॉप्स के साथ मिक्स एंड मैच करें। तो ये टिप्स जरूर आपके काम आएंगे। अगर आप अभी तक टाइट फिटिंग जींस या ट्राउजर से चिपकी थीं और अब अपने लुक में बदलाव चाहती हैं। तो इन दिनों ट्रेंड में चल रहें इन ओवरसाइज पैंट्स को बेझिझक ट्राई करें। बस इसे स्टाइल करने के लिए इस तरह के टॉप वियर का चुनाव करें। फिर देखिए कैसे आपका लुक बिल्कुल बदला और शानदार नजर आएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
लूज फिटिंग की पैंट इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। वहीं बी टाउन की हसीनाएं भी इस लुक को फॉलो करते दिख जाती है। जिनसे आप आसानी से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
अगर आप बैगी पैंट्स या लूज फिटिंग वाले पैंट्स को पहनना चाह रही हैं। तो इसे सबसे परफेक्ट तरीके से क्रॉप टॉप के साथ मैच किया जा सकता है। ये आपको स्टाइलिश लुक देगा। क्रॉप टॉप के साथ लूज फिटिंग के हाई वेस्ट पैट्स या फिर जॉगर्स को पहनें। इसके साथ स्नीकर्स या फिर स्पोर्ट्स शूज को कैरी करें। ये काफी कूल लुक देगा। आप चाहें तो इसे मोनोक्रोमेटिक लुक दे सकते हैं। या फिर कंट्रास्ट कलर भी जंचेगा।

4 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
अगर आप ढीली ढाली डेनिम को अपने लिए चुनी हैं तो इसके साथ ओवरसाइज टॉप ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। साथ ही ये काफी स्टाइलिश भी दिखते हैं। इसमे कंफर्ट के साथ ही आपको अलग शेप मिलेगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि बॉटम वियर में डेनिम को ही चुनें। क्योंकि बहुत कम फैब्रिक के बैगी पैंट्स ही ओवरसाइज टीशर्ट के साथ स्टाइलिश लगते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
चुनें हील्स
अगर आप कूल लुक नहीं चाहतीं तो बैगी पैंट्स और टीशर्ट के साथ हील्स वाले फुटवियर को चुनें। ये आपको सही शेप और पोस्चर देने के साथ ही स्टाइलिश दिखाने में मदद करेंगे। साथ ही हील्स आपको फेमिनिन टच देते हैं। जिससे आप ज्यादा कॉन्फिडेंस फील करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sonakshi sinha - फोटो : instagram
अगर आप फैशन फॉरवर्ड हैं या फिर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं हिचकतीं तो बैगी या लूज फिटिंग पैंट के लिए प्रिंट को चुनें। आमतौर पर लूज फिटिंग वाले पैंट के लिए प्लेन या फिर मोनोक्रोम लुक चुना जाता है। लेकिन प्रिंट के साथ भी आप खूबसूरत लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें