फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: 22वां बर्थडे मनाने के लिए सुहाना खान ने चुनी इतनी ग्लैमरस ड्रेस, फैंस के लिए शेयर की तस्वीरें

Tue, 24 May 2022 02:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
सुहाना खान पूरे 22 साल की हो गईं। एक दिन पहले ही 22 मई को शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अपना जन्मदिन मनाया है। जिसके सेलिब्रेशन की तस्वीरें सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए साझा की है। सुहाना खान ने अपना 22वां बर्थडे अपने दोस्तों के साथ मनाया। जिसमे हर किसी का लुक बिल्कुल अलग नजर आया। वहीं सुहाना खान का जन्मदिन मनाने के लिए जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी वहां मौजूद थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
सुहाना ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की हैं। जिसमे उनके दोस्त और स्टार किड्स अपनी फिल्म आर्चीज के गेटअप में नजर आए। सुहाना खान ने अपना बर्थडे फिल्म आर्चीज के सेट पर ऊटी में मनाया। वहीं इस बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए सुहाना खान गॉर्जियस लुक में रेडी थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
शाहरुख खान की लाडली सुहाना ने अपने बाईसवें जन्मदिन पर ऑरेंज कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहन रखी थी। वहीं इस टाइट फिटिंग की ड्रेस पर हर किसी की निगाहें अटक गई। इस वन शोल्डर मिडी ड्रेस को सुहाना ने सेंटर पार्टेड बन के साथ पेयर किया है। वहीं इस तस्वीर में सुहाना हैप्पी बर्थडे के डेकोरेशन के आगे खड़ी होकर पोज दे रही हैं। 

4 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
वहीं दूसरी तस्वीर में सुहाना सफेद रंग के क्रॉप टॉप के साथ डेनिम जैकेट पहने बैठी दिख रही हैं। सुहाना अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने गॉर्जियस लुक की तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मां गौरी खान ने भी सुहाना की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमे सुहाना गुलाबी रंग के पैंट संग मल्टीकलर के फुल स्लीव शर्ट पहने दिख रही हैं। वहीं इस कलरफुल आउटफिट को सुहाना ने गोल्डन हूप्स के साथ पेयर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
बता दें कि सुहाना खान जल्दी ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। उन्होंने अपने फिल्म आर्चीज की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। जिसमे सुहाना खान के अलावा खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा जैसे स्टार किड्स भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें