फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: ढीले कपड़ों को फिर से पहन सकती हैं, फिटिंग के लिए अपनाएं ये तरीके

Mon, 07 Nov 2022 11:34 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
tshirt - फोटो : instagram
अक्सर लड़कियों के साथ ऐसा होता है कि वो बाजार से कपड़े खरीद कर लाती हैं लेकिन वो उनके साइज से बड़ा होता है। या फिर लड़कियां अपना वजन घटा लेती हैं और फिर कपड़े ढीले हो जाते हैं। जो वॉर्डरोब में बेकार की जगह घेरे रहते हैं। ऐसे ढीले कपड़ों को लड़कियां सही लुक ना आने की वजह से पहनना नहीं चाहतीं। अगर आपके वॉर्डरोब में भी ढीले कपड़े रखे हैं। तो इन्हें आप थोड़ी सी ट्रिक लगाकर स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं। चलिए जानते हैं किस तरह से पहनें ढीले कपड़ों को स्टाइलिश लुक के साथ।
विज्ञापन

2 of 5
tshirt - फोटो : instagram
ढीले टीशर्ट का बनाएं क्रॉप टॉप
वैसे तो इन दिनों ओवरसाइज टीशर्ट और शर्ट का ट्रेंड है। लेकिन जरूरी नहीं कि हर किसी को ये ट्रेड पसंद आए। अगर आपके पास बड़े साइज की टीशर्ट है तो आप इसे क्रॉप टॉप बनाकर पहन सकती हैं। बस इसके लिए टॉप को गले की डिजाइन से ना पहनकर नीचे की डिजाइन की तरफ से गले में डालें। इस तरह से टॉप का ऊपर वाला हिस्सा नीचे आ जाएगा। अब इस हिस्से को ऊपर उठाकर ब्रा में सेट करें और क्रॉप टॉप का लुक दें। बस साथ में जैकेट को पेयर करें। 
विज्ञापन

3 of 5
sweater - फोटो : instagram
ढीला स्वेटर
सर्दियों का सीजन आ रहा है। अगर आपकी आलमारी में भी ढीले स्वेटर रह गए हैं। तो इन्हें काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकती हैं। जींस के साथ ढीले स्वेटर को पहनने के लिए स्वेटर के निचले हिस्से को कमर पर लाएं और फिर बेल्ट से फिट कर लें। बाकी हिस्से को छोड़ दें जो फोल्ड हो जाएगा और आपकी कमर वाली बेल्ट को छिपा लेगा। ढीले स्वेटर को जींस के साथ इस तरह से पहनने पर ये काफी स्टाइलिश दिखता है। आप चाहें तो ढीले स्वेटर को लेग वार्मर औ बूट्स के साथ पेयर कर भी स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
कुर्ता हो गया ढीला
अगर आपका कुर्ता वजन कम करने की वजह से ढीला हो गया है। लेकिन टेलर के पास जाकर इसे फिट कराने का समय नही है तो बस कुर्ते को उलटा कर पहन लें। फिर साइड में फिट करते हुए पिन लगाएं। फिर इसे सीधा करें और पहन लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
ढीली शर्ट 
अगर आपने मार्केट से ओवरसाइज शर्ट खरीदी है लेकिन समझ नहीं पा रहीं कि इसे किस तरह से स्टाइल करें। तो शर्ट को पहनकर इसे आप बेल्ट के साथ पेयर करें। या फिर शर्ट के नीचे के हिस्से की एक बटन को ना बंद कर जींस के अंदर टक करें और दूसरे हिस्से को बाहर ही रहने दें। आप चाहें तो ओवरसाइज शर्ट को ब्लेजर के साथ पेयर कर पहन सकते हैं। साथ में स्किनी फिट जींस या लेदर पैंट को बूट्स के साथ पेयर करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें