फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: पतला दिखना चाहती हैं तो इन एक्सेसरीज को करें ट्राई, दिखेगा असर

Thu, 05 May 2022 09:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Fat Girls - फोटो : Social Media
पतले दिखने की चाह तो हर किसी को होती है। लेकिन बिना जिम और एक्सरसाइज के ऐसा होना संभव नही है। हालांकि फैट तो धीरे-धीरे ही जाएगा। लेकिन अगर आप खुद को स्लिम और परफेक्ट लुक में दिखाना चाहती हैं। तो कुछ एक्सेसरीज और कपड़ों की मदद ले सकती हैं। सही ड्रेसिंग स्टाइल स्लिम लुक दिखाने में काफी मदद करता है। तो चलिए जानें कैसे एक्सेसरीज आपके लुक्स पर असर -डालता है। 
विज्ञापन

2 of 6
jewellery - फोटो : istock
नेकलेस
ज्वैलरी ना केवल महिलाओं को खूबसूरत लुक देती है। बल्कि इसकी मदद से आप पतली भी नजर आ सकती हैं। जिन महिलाओं की कमर ज्यादा चौड़ी हो। उन्हें ऐसे नेकलेस का चुनाव करना चाहिए जो अपर बॉडी पार्ट पर ध्यान खींचे। नेकलेस भारी-भरकम होंगे तो कमर वाले एरिया पर ध्यान कम जाएगा। इसके साथ ही अगर आपका बस्ट एरिया हैवी है तो आपको लंबी चेन वाले और उनमे लगे पेंडेट वाले नेकलेस का चुनाव करना चाहिए। जिससे लोगों को ध्यान बस्ट एरिया पर ना जाए और आप स्लिम नजर आएं। 
विज्ञापन

3 of 6
glass bangles
चूड़ियां
अगर आपके हाथ छोटे और फैट वाले हैं तो आपको बहुत ही कम चूड़ी, कंगन या फिर ब्रेसलेट पहनने चाहिए। ऐसे हाथों के लिए पतले डिजाइन के ब्रेसलेट ही ठीक रहते हैं। नहीं तो हर किसी का ध्यान हाथों की तरफ ही जाता है। वहीं अगर आपके हाथ लंबे और भारी-भरकम हैं तो इनमे ढेर सारी चूड़िया पहन सकती हैं। 

4 of 6
belt - फोटो : instagram
बेल्ट
अगर आप कर्वी फिगर की मालकिन हैं तो इस तरह की बॉडी को ऑवरग्लॉस बॉडी बनाने का काम करेगी बेल्ट। डार्क कलर की पतली सी बेल्ट चौड़ी कमर को स्लिम दिखाने का काम करती है। वहीं चौड़ी बेल्ट की मदद से भी इसे स्लिम दिखाया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Shrug - फोटो : istock
लेयरिंग है जरूरी
लोग कहते हैं कि कप़ड़ों के साथ लेयरिंग करने से मोटापा ज्यादा समझ में आता है। लेकिन ऐसा नही है। अगर आप टीशर्ट, टॉप या फिर कुर्ता पहनती हैं तो इन सबके साथ श्रग की लेयरिंग कर स्मार्टली लुक को स्लिम दिखा सकती हैं। ये काफी काम का नुस्खा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shapewear - फोटो : instagram
शेपवियर
इसके साथ ही सही शेपवियर को अपने पास जरूर रखें। जिसकी मदद से आप एक्स्ट्रा इंच कम कर सकती हैं। शेपवियर थाईस, कमर और बस्ट एरिया के साथ ही टमी फैट को भी छुपाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें