गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हर कोई बस आरामदायक कपड़ों की खोज में रहता है। लेकिन अगर आप आराम के साथ स्टाइल के साथ समझौता नहीं करना चाहतीं। तो ये टिप्स आपके काम आएंगे। दरअसल, गर्मियों में कूल लुक के लिए इन दिनों सफेद कपड़े ज्यादा ट्रेंड में हैं। लेकिन अगर आप सोच रही हैं कि व्हाइट आउटफिट को किस तरह से स्टाइल करें। तो बॉलीवुड हीरोइनों के लुक को कॉपी कर सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल तरीके से व्हाइट आउटफिट में नजर आ चुकी हैं।