काजोल की बेटी नीसा देवगन ज्यादातर मौकों पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। सिंपल और साधारण लुक में नजर आने वाली नीसा देवगन को देख अक्सर ट्रोलर्स उनके लुक्स का मजाक बनाते थे। लेकिन नीसा देवगन का लेटेस्ट लुक देख हर कोई हैरान है। वहीं ट्रोलर्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, लैक्मे फैशन वीक के शो में स्टार किड्स अपना जलवा दिखाते नजर आए। जिसमे नीसा देवगन भी शामिल हैं।