फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: शादी में हो रहीं शरीक तो कपड़ों को लेकर ना करें ये गलतियां

Fri, 15 Apr 2022 12:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में आप भी किसी ना किसी शादी में जाने की तैयारी कर रही होंगी। बेस्टफ्रेंड से लेकर कजिन तक की शादी में जाने के लिए क्या पहनें, ये टिप्स तो बहुत मिल जाएंगे। लेकिन ये जानना भी बेहद जरूरी है कि जब भी किसी की शादी में शामिल हो तो किस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। तो चलिए जानें शादी में शरीक होते समय किन कपड़ों को पहनने से आपका लुक पूरा खराब हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
शादी फंक्शन के आउटफिट - फोटो : instagram/weddingwireindia
शादी का न्योता आया नहीं कि लड़कियां अपने कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज और कलर तक का  कॉम्बिनेशन बनाने लगती है। वहीं मेकअप कैसा होगा इसकी भी तैयारी करती हैं। लेकिन इन तैयारियों के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 7
bright colour - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप किसी रिश्तेदार या फिर किसी खास की शादी में जाने की तैयार कर रही हैं। तो ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा तडक-भड़क रंग के या फिर बहुत ही चटकीले रंगों से परहेज करें। ऐसे कपड़े पहनकर आप बिल्कुल ही अलग और अजीब दिख सकती हैं। अगर आप बहुत ही ब्राइट कलर के रग को चुन रही हैं तो इसे एलिगेंस के साथ कैरी करें। 

4 of 7
white saree - फोटो : social media
बहुत काले या सफेद रंग के कपड़े
वैसे तो इन दिनों मॉडर्न टच में लोग सफेद और काले रंग के कपड़े पहनते हैं। लेकिन ध्यान रहें कि पूरा सफेद रंग होने से अच्छा है कि इसे आइवरी या फिर ऑफ व्हाइट शेड में चुने। वैसे ही अगर काले रंग को चुन रही हैं तो इसमे गोल्डन बॉर्डर या फिर किसी दूसरे रंग का मिक्सचर हो। तो ये लुक ज्यादा बेहतर नजर आएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
गहनों - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो गोल्ड पहनना भारतीयों को बहुत पसंद होता है। लेकिन किसी की शादी में जा रही हैं तो ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा गोल्ड केवल दुल्हन के ऊपर ही ठीक रखता है। इसलिए गोल्ड के आभूषणों में केवल नेकपीस और ईयरिंग्स, रिग्स तक ही खूबसूरत लुक देता है। 
विज्ञापन

6 of 7
jeans
कैजुअल या फॉर्मल कपड़े ना पहनें
अगर किसी की शादी में जाना है तो कैजुअल कपड़े ना पहनें। शादी में जाने वाली हैं तो जींस,शर्ट या टॉप्स जैसे कपड़ों को ना पहनें। इससे बेहतर होगा कि कुछ आप ट्रेडिशनल या फिर इंडो-वेस्टर्न को अपनी वॉर्डरोब में रखें। जिसे कि आप आसानी से पहन सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
makeup tips - फोटो : instagram/bhumipednekar
मेकअप रखें मिनमम
बहुत ही चटक और ब्राइट मेकअप को दुल्हन के लिए ही छोड़ दें। किसी की शादी में जाना है तो हल्का और क्लासी मेकअप करें। मेकअप ऐसा हो जो आपके आउटफिट के साथ मैच करें और आपको परफेक्ट लुक दे। जिससे कि आप खूबसूरत लगें ना कि भीड़ से सबसे अलग और बेकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें