फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For New Year Party: पार्टी में जाने वाली हर लड़की को अपने बैग में जरूर रखनी चाहिए ये पांच चीजें

Wed, 01 Jan 2025 07:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्टी में जाने वाली हर लड़की को अपने बैग में ये पांच चीजें जरूर रखनी चाहिए। ये आपकी मदद उस वक्त करेंगी, जब आप किसी उलझन में होंगी। 
 
विज्ञापन
1 of 6
पार्टी में जाने वाली हर लड़की को अपने बैग में जरूर रखनी चाहिए ये पांच चीजें - फोटो : अमर उजाला
Tips For New Year Party: आज 1 जनवरी के दिन नया साल शुरू हो गया है। इसी के चलते आज के दिन हर कोई कहीं न कहीं पार्टी करने जा रही रहा होगा। पार्टी का जिक्र होते ही जहां एक तरफ पुरुष डांस और खाने के बारे में सोचते हैं, वहीं महिलाएं अपने लुक के बारे में सोचती हैं।

यदि आपको भी कहीं पार्टी में जाना है, तो आपने अपना लुक तो प्लान कर ही लिया होगा। इसके बाद आपको पार्टी में जाने से पहले अपना बैग तैयार करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे अपने बैग में अवश्य रख लें। ये चीजें हर महिला के लुक को इंप्रेसिव बनाने में मदद करती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लिपस्टिक या लिप बाम - फोटो : Adobe stock
लिपस्टिक या लिप बाम

भले ही आप कितनी भी अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक लगाकर पार्टी में जा रही हैं, बावजूद इसके लिपस्टिक को अपने बैग में अवश्य रखें। कई बार ऐसा होता है कि लिपस्टिक खाने-पीने की वजह से खराब हो जाती है। ऐसे में पार्टी में लंबे समय तक खूबसूरत लुक बनाए रखने के लिए आपके बैग में लिपस्टिक या लिप बाम जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 6
मिनी परफ्यूम - फोटो : Adobe stock
मिनी परफ्यूम

पार्टी में हर कोई खूब और जमकर डांस करता है। ऐसे में पसीना आने लगता है। इसलिए आपके पास बैग में परफ्यूम अवश्य होना चाहिए। अपने बैग में एक मिनी परफ्यूम या डियो रखें और समय-समय के बीच उसका इस्तेमाल करते रहें। 

4 of 6
हैंड क्रीम - फोटो : Adobe stock
हैंड क्रीम

सर्दी का मौसम है, ऐसे में हाथ काफी ड्राई हो जाते हैं। इसलिए हाथों को मुलायम रखने और उसमें नमी बनाए रखने के लिए एक छोटी सी हैंड क्रीम रखें। कुछ-कुछ देर के अंतराल पर हैंड क्रीम का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि हाथ धोने के बाद इसका इस्तेमाल अवश्य करें। 
विज्ञापन

5 of 6
रबर बैंड - फोटो : Adobe stock
 रबर बैंड

कई बार ऐसा होता है कि डांस करते-करते हेयर स्टाइल खराब होने लगती है। खुले बाल भी उलझने लगते हैं। ऐसे में अगर बालों में गड़बड़ी हो जाए तो कुछ हेयर क्लिप्स या रबर बैंड रखना अच्छा रहेगा। बैंड नहीं लगाना है तो एक छोटे क्लेचर को अपने बैग में रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नैपकिन या टिशू - फोटो : iStock
नैपकिन या टिशू
  
अक्सर थोड़ी देर के बाद मेकअप खराब होने लगता है। ऐसे में अपने लुक को ठीक रखने के लिए नैपकिन या फिर टिशू को अपने साथ रखें। इसकी मदद से आप अपने मेकअप को सेट कर सकती हैं। यदि आपके पास नैपकिन नहीं होगा, तो आप पसीना पोंछने के लिए भी परेशान होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें