फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: नए साल की पार्टी में छाने का है विचार तो मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 01 Jan 2025 07:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए साल की पार्टी में खूबसूरत दिखने में मेकअप आपकी मदद कर सकता है। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप पार्टी में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं
विज्ञापन
1 of 6
मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
New Year 2025: नए साल के जश्न के लिए बहुत से लोग अपने घरों में पार्टी का आयोजन करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग क्लब जाकर पार्टी करते हैं। ऐसे में जब भी पार्टी का जिक्र होता है तो हर किसी के मन में अलग-अलग ख्याल आते हैं। जैसे कि पुरुष खाने-पीने के के बारे में सोचते हैं, तो वहीं महिलाएं नई-नई ड्रेस और क्लासी मेकअप के बारे में सोचती हैं।

आउटफिट की तलाश तो हर लड़की ट्रेंड के हिसाब से कर ही लेती है, लेकिन परेशानी होती है मेकअप को लेकर। ऐसे में यदि आपको भी किसी पार्टी में जाकर अपना जलवा बिखेरना है तो हम आपको पार्टी मेकअप करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल, नए साल की पार्टी के लिए मेकअप करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा, तभी आपका लुक सबसे अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
प्राइमर है जरूरी - फोटो : instagram
प्राइमर है जरूरी

मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए प्राइमर का उपयोग करना बहुत जरूरी है। यह आपकी त्वचा को स्मूथ बनाता है और मेकअप को अच्छे से सेट करता है। यदि आप चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल नहीं करेंगी तो मेकअप ज्यादा समय तक टिकेगा नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
makeup brush - फोटो : instagram
फ्लोलेस बेस है जरूरी

न्यू ईयर पार्टी में फ्लॉलेस लुक के लिए एक अच्छा फाउंडेशन या BB क्रीम लगाएं। इसे अच्छे से ब्लेंड करें ताकि यह आपकी स्किन के साथ मैच करे। यदि हल्का मेकअप कैरी करना चाहती हैं तो बीबी क्रीम का ही इस्तेमाल करें।

New Year 2025: नए साल की पार्टी के लिए चाहिए ग्लोइंग त्वचा तो इन फेस पैक का करें इस्तेमाल

4 of 6
हाइलाइटर और कंसीलर का इस्तेमाल - फोटो : instagram
हाइलाइटर और कंसीलर का इस्तेमाल

यदि आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं और आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो कंसीलर से डार्क सर्कल्स और पिम्पल्स को छिपाएं। इसके बाद अच्छी क्वालिटी के हाइलाइटर से चेहरे पर चमक लाएं। इससे आपकी त्वचा दमकती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन

5 of 6
सही हो आईमेकअप - फोटो : instagram
सही हो आईमेकअप

नए साल की पार्टी मेकअप को अपने खास आई मेकअप को खास बनाएं। इसके लिए एक अच्छा आई शैडो, मस्कारा, और आईलाइनर लगाकर अपनी आंखों को उभारें। आप ग्लिटर या स्मोकी आई मेकअप का भी चयन कर सकती हैं, जो पार्टी के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लिप मेकअप हो सही - फोटो : Adobe stock
लिप मेकअप हो सही

नए साल की पार्टी में अपने होंठों को आकर्षक बनाना न भूलें। रेड, पिंक या न्यूड शेड्स के लिपस्टिक या लिप ग्लॉस का चुनाव करें। यदि आप सही लिपस्टिक का चयन नहीं करेगी तो आपका लुक काफी अलग और अजीब दिखेगा। ऐसे में अपनी ड्रेस के हिसाब से ही बोल्ड लिपस्टिक का चयन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें