फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र और डांडिया की जल्द शुरू होने वाली है धूम, पहनें ये ड्रेस, लोग कह उठेंगे वाह

Thu, 26 Sep 2019 04:11 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बनारसी स्टाइल - फोटो : amar ujala
नवरात्र और डांडिया की धूम जल्द शुरू होने वाली है। ...फिर दीपावली, करवा चौथ और उसके बाद बैंडबाजा और बारात...। त्योहार का सीजन शुरू होने से पहले तैयार कर लें अपना फेस्टिव वार्डरोब। डांडिया रास व गरबा खेलने के लिए एथनिक लुक बेस्ट है। आमतौर पर इस दिन के लिए मारवाड़ी या गुजराती लुक को महिलाएं और लड़कियां बहुत पसंद करती है। यदि आप हर बार सबकी तरह एक जैसे ट्रेंड को अपनाने से बचना चाहती हैं तो फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के टिप्स और उनके डिजाइन को अपना सकती हैं। उनका कहना है कि ये ऐसी ड्रेसेज हैं, जिसे आप गरबा करने के बाद शादी-पार्टी और त्योहार में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मनीष त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
आमतौर पर इस दिन के लिए मारवाड़ी या गुजराती लुक को महिलाएं और लड़कियां बहुत पसंद करती है। यदि आप हर बार सबकी तरह एक जैसे ट्रेंड को अपनाने से बचना चाहती हैं तो फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के टिप्स और उनके डिजाइन को अपना सकती हैं। उनका कहना है कि ये ऐसी ड्रेसेज हैं, जिसे आप गरबा करने के बाद शादी-पार्टी और त्योहार में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बनारसी स्टाइल - फोटो : amar ujala
डबल लेयर लहंगा और चोली
कॉलेज जाने वाली लड़कियों के हिसाब से ये एक परफेक्ट ड्रेस है। मनीष के मुताबिक रा सिल्क सदाबहार है। चाहें तो डबल लेयर लहंगा बनवाएं या फिर इसे सिंगल ही रहने दें। प्रिंटेड फैब्रिक चलन में है। ब्लाउज या चोली पर जरदोजी व रेशम की बूटियों का काम है। डबल लेयर करने के लिए एक लहंगा रा सिल्क का है, दूसरा नेट का जिस पर लखनवी मकेश का काम किया गया है। इस पर नेट का दुपट्टा इस्तेमाल कर सकते हैं जबकि सिंगल लहंगे में सिफान का दुपट्टा इस्तेमाल करें।

4 of 5
बनारसी स्टाइल - फोटो : amar ujala
बनारसी ब्रोकड और लाल रंग का कमाल
यदि आपको चटक रंग पसंद है, लेकिन ये भी चाहती हैं कि लहंगा बहुत हैवी न हो। उसे पहनना आसान हो तो बनारसी जाॅर्जेट पर ब्रोकेड का टच दिया गया है। आरी व जरदोजी का काम है। यह पूरी तरह से हाथ से बनाया गया है। मनीष कहते हैं वर्किंग विमेन के लिए यह एक परफेक्ट ड्रेस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बनारसी स्टाइल - फोटो : amar ujala
अनारकली भी चाहें तो करें ट्राई
मनीष कहते हैं कि त्यौहार हो या शादी अब व्हाइट शेड्स का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होने लगा है। दरअसल ये कलर काफी सोबर होते हैं, जो माहौल में अलग सी शांति और खुशी भर देते हैं। डांडिया में यदि आप हल्के रंग का लहंगा पहनती हैं तो निश्चित मानिए एकदम अलग नजर आएंगी। यह चंदेरी फैब्रिक पर बनारसी ब्रोकेड के इस्तेमाल के साथ बनाया गया है। इसमें हल्के धागों से इम्ब्रायडरी की गई है। गोटे से फूल बनाए गए हैं। रेशम का इस्तेमाल कर इसे रॉयल लुक दिया गया है। इसके अलावा यदि आप लहंगे के बजाय कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो अनारकली सूट पहन सकती हैं। इसकी कलियों में कई तरह के कपड़े लगाकर इसे सजाया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें