फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबाक अभिनेत्री नीना का स्टाइल है निराला, 60 साल की उम्र में भी देती हैं जबरदस्त 'फैशन गोल्स'

Thu, 26 Sep 2019 12:57 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
चार दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही नीना गुप्ता ने जिदगी अपनी शर्तों पर जी है। नीना गुप्ता ने जाने भी दो यारो, मंडी, दृष्टि जैसी फिल्मों में काम किया। नीना उन दमदार अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अदाकारी के साथ फैशन में भी माहिर हैं। नीना का फैशन स्टेटमेंट बेहद निखरा और जमीन से जुड़ा हुआ है।

60 वर्षीय नीना जब साड़ी पहनती हैं तो हर आम महिला की तरह ही खूबसूरत लगती हैं और इस उम्र में भी वेस्टर्न कपड़ों को काफी संजीदगी से कैरी करती हैं। बेबाक नीना की तरह ही उनकी बेटी मसाबा गुप्ता भी क्रिएटिव फैशन डिजाइनर हैं। जो फैशन और मेकअप के साथ हमेशा समाज में कुछ नया और हटके पेश करती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीना ट्रेडिशनल वियर से हटकर भी बेटी के डिजाइन किए हुए मेकअप और वेस्टर्न वियर भी इस्तेमाल करती हैं। कई कार्यक्रमों में नीना को मसाबा के डिजाइनर कपड़ों में देखा गया है फिर चाहे वो साड़ी, सूट या वेस्टर्न कपड़े हों। 
विज्ञापन

3 of 5
बेटी मसाबा के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नीना इस कैसुअल लुक में 'सिक्योर सिक्सटी वाली क्यूट मॉम' लग रही हैं। लूज डेमिन शॉर्ट्स, व्हाइट टॉप के साथ डेमिन शर्ट में नीना काफी कूल लग रही हैं। 

4 of 5
नीना का एथेलिजर लुक भी निराला है। उत्तराखंड स्थित अपने घर में सुकून भरा समय बिताती नीना की मल्टीकलर हूडी और जॉगर्स हॉलीडेज फैशन गोल्स का बेहतर उदाहरण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीना गुप्ता साड़ी में बहुत खूबसूरत लगती हैं। पैरेट ग्रीन रंग की साड़ी और आउल शेप हाफ स्लीव्स डिजाइन ब्लाउज और खुले बाल जैसे लुक में नीना अक्सर नजर आती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें