टीना दत्ता और रश्मि देसोई दोनों ही उतरन नाटक से अभिनय के क्षेत्र में प्रसिद्ध हुई हैं। दोनों की आज अपनी अलग पहचान है। फैशन के मामले में दोनों ही अभिनेत्रियां बिल्कुल भी पीछे नहीं हटती हैं। आए दिन एक से बढ़कर एक ड्रेसेस पहनती हैं। दोनों के ही अपने फैंस हैं जो कि उनके फैशन सेंस और लुक्स को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में टीना दत्ता ने वीकेंड ड्रेसअप में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं, इन तस्वीरों में टीना का अंदाज और ड्रेस दोनों ही गजब लग रहे हैं। टीना अक्सर अपने प्रोफाइल पर बोल्ड तस्वीरें भी साझा करते हैं। न सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड सिलेब्स भी उनकी तस्वीरों पर खूब कमेंट करते हैं। हालांकि टीना पर ट्रेडिशनल लुक भी बहुत अच्छा लगता है। वे अक्सर साड़ियों में भी तस्वीरें साझा करती हैं। फिलहाल तो टीना अपनी वीकेंड ड्रेस में खूब अच्छी लग रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए टीना का यह जबरदस्त अवतार।