फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Expensive Sunglasses: इन अभिनेत्रियों के पास हैं इतने महंगे चश्मे, जितने में हो जाए साल भर की शॉपिंग

Sat, 10 Jun 2023 11:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के पास इतने महंगे चश्मे हैं, जितने में आप आसानी से साल भर की शॉपिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Expensive Sunglasses - फोटो : instagram
Expensive Sunglasses: बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे ऐसे हैं जिन्हें महंगी चीजों का कलेक्शन करने का काफी शौक है। बहुत से एक्टरों के बाद गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है तो कईयों ने अपने कलेक्शन में बाइकों को शामिल कर रखा है। महंगी चीजों को जमा करने में अभिनेत्रियां भी किसी से कम नहीं हैं। दरअसल, एक्ट्रेसेस को तो अक्सर एयरपोर्ट पर ही एक से बढ़ कर एक महंगे कपड़े पहने देखा जाता है। आलिया, मलाइका, करीना समेत कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो महंगे बैग्स कैरी करती हैं।

क्या आज जानते हैं कि इन्हीं अभिनेत्रियों के पास चश्मों का भी काफी शानदार कलेक्शन है। कई अभिनेत्रियों के पास इतने महंगे चश्मे हैं, जितने में एक आम आदमी साल भर की शॉपिंग कर ले। आज के लेख में हम आपको इन्हीं अभिनेत्रियों के महंगे-महंगे सनग्लासेस के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपको भी महंगे चश्मे पहनने का शौक है तो आप इनके कलेक्शन से टिप्स लेकर चश्मा खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Expensive Sunglasses - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण स्टाइल के मामले किसी के कम नहीं हैं। डेट लुक से लेकर एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक तक काफी क्लासी होता है। कुछ समय पहले दीपिका को Dior के सनग्लासेज़ पहने देखा गया था। इस चश्मे की कीमत 60 हजार रुपये रुपये थी। एक्ट्रेस आए-दिन इसी कंपनी के बैग्स भी कैरी करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Expensive Sunglasses - फोटो : instagram
दीपिका का नियॉन चश्मा

कान्स में दीपिका ने ऑफ-व्हाइट कंपनी के नियॉन राउन्ड फ्रेम्स को कैरी किया था। इस तरह का नियॉन फ्रेम आज-कल काफी ट्रेंड में हैं। इसे पहन कर आप सिंपल आउटफिट को भी ग्लैमरस बना सकती हैं। दीपिका के इन ग्लासेस की कीमत 46,000 रुपये थी।

4 of 5
Expensive Sunglasses - फोटो : instagram
करीना कपूर

करीना ने कुछ समय पहले Garrett Leight कंपनी के चश्मे पहने थे। इसकी कीमत तकरीबन 70,000 रुपये है। इस चश्मे का ब्राउन और ब्लैक शेड इसके लुक को और ज्यादा क्लासी बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Expensive Sunglasses - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा

हाल ही में एक्ट्रेस को George Keburia के सनग्लासेस पहने देखा गया था। हालांकि ये एक्ट्रेस के कलेक्शन के हिसाब से ज्यादा महंगा नहीं था। इसकी कीमत 18,000 रुपये है। जिसे आप भी खरीद सकते हैं। एक्ट्रेस के पास Fendi से  Dior तक के चश्मों का कलेक्शन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें