फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejasswi Prakash : लाजवाब है तेजस्वी प्रकाश का साड़ी कलेक्शन, आप भी डालें एक नजर

Thu, 02 Mar 2023 10:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिग बॉस 15 जीतने के बाद से तेजस्वी प्रकाश काफी सुर्खियों में आ गई हैं। रिएलिटी शो जीतने के बाद तेजस्वी ने नागिन शो से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई। अब वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है।
विज्ञापन
1 of 7
लाजवाब है तेजस्वी प्रकाश का साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram
Tejasswi Prakash : बिग बॉस 15 जीतने के बाद से तेजस्वी प्रकाश काफी सुर्खियों में आ गई हैं। रियलिटी शो जीतने के बाद तेजस्वी ने नागिन शो से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई। अब वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हर कोई उन्हें जानता है। तेजस्वी अपने स्टाइल और अदाओं से हर किसी को प्रभावित कर लेती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

तेजस्वी का हर लुक लोगों को काफी पसंद आता है। वो वेस्ट्रर्न ड्रेस में बेहद स्टनिंग लगती हैं। वहीं जब वो साड़ी पहन कर फोटोज शेयर करती हैं तो लोग उन पर काफी प्यार लुटाते हैं। तेजस्वी प्रकाश का साड़ी कलेक्शन भी बेहद कमाल का है। इजी टू कैरी साड़ी से लेकर तेजस्वी सिल्क की साड़ियां भी पहनना काफी पसंद करती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी तेजस्वी का साड़ी कलेक्शन दिखाते हैं, ताकि आप भी उनसे टिप्स ले सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
नेट की साड़ी में तेजस्वी - फोटो : instagram
 नेट की साड़ी में तेजस्वी

हाल ही में नेट फेब्रिक की साड़ी में तेजस्वी ने फोटोज शेयर की थीं। स्ट्रेट कट प्लजिंग नेकलाइन ब्लाउज के साथ उनकी साड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। लुक को को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों को हल्का कर्ल किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
इजी टू वियर साड़ी - फोटो : instagram
इजी टू वियर साड़ी

तेजस्वी ने जब इजी टू वियर साड़ी पहनी थी, तो वो इस लुक में बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं थीं। इस लुक में उन्होंने अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट किया था। 

4 of 7
सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
सिल्क साड़ी

लाइट कलर की इस साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिख रहीं थी। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में हैवी चोकर पहना था। बालों में बन उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
पिंक साड़ी में एक्ट्रेस - फोटो : instagram
पिंक साड़ी में एक्ट्रेस

पिंक रंग की साड़ी में तेजा का खूबसूरत अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया था। इसके साथ उन्होंने कानों में झुमके पहने थे। 
विज्ञापन

6 of 7
पर्पल साड़ी के साथ पहना स्टाइलिश ब्लाउज - फोटो : instagram
पर्पल साड़ी के साथ पहना स्टाइलिश ब्लाउज

जब तेजा ने पर्पल रंग की नेट वाली साड़ी के साथ स्टाइलिश व्हाइट रंग का ब्लाउज पहना तो वो बेहद बोल्ड दिख रहीं थीं। गले में येलो कलर का चोकर भी बेहद प्यारा लग रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरे रंग की साड़ी में तेजा - फोटो : instagram
हरे रंग की साड़ी में तेजा

तेजस्वी का ये लुक सबको बेहद पसंद आया था। इस साड़ी के साथ उन्होंने पिंक कलर का ब्लाउज पहना था। कानों में हैवी इयररिंग्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें