तारा सुतारिया का अबतक का सबसे खूबसूरत लुक सामने आया है। फिल्म के प्रमोशन के लिए टाइगर श्रॉफ के साथ पहुंची तारा ने मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में हर किसी का दिल चुरा लिया। तारा सुतारिया इन दिनों फिल्म हीरोपंती 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के लिए वो हर दिन अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर रही हैं। वहीं इस बार भी तारा बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं।