तमन्ना भाटिया के प्रशंसकों की कमी नहीं है। प्रशंसक और समीक्षक ही वे लोग होते हैं जो किसी सेलिब्रिटी को पहचान दिलाते हैं। तमन्ना अक्सर अपनी तस्वीरों में बहुत सुंदर दिखाई देती हैं। उनके आउटफिट्स भी एक से बढ़कर एक होते हैं लेकिन हाल ही में तमन्ना मुंबई लौटी हैं और एयरपोर्ट पर वे इस अजीब ड्रेस में नजर आईं जिसके बाद से फैंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। तमन्ना अपने अजीब से ड्रेस में कुछ इस तरह नजर आईं कि लोगों ने उन्हें कपड़े पहनने को लेकर खूब नसीहतें दी हैं। वे एयरपोर्ट पर अपनी मां के साथ नजर आई हैं। तमन्ना बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ में भी खूब जानी जाती हैं, वहां भी उनके फैंस की कमी नहीं है। सिलेब्स के एयरपोर्ट लुक्स पर सभी का ध्यान रहता है, ऐसे में तमन्ना का लोगों की नजरों से बच पाना तो मुश्किल ही था। अगली स्लाइड्स से देखिए तमन्ना का यह लुक।